First Film On Lord Ram : भारतीय सिनेमा में भगवान राम पर बनी पहली फिल्म कौन-सी है?

First Film On Lord Ram : बॉलीवुड में इस समय ऐतिहासिक और धार्मिक विषयों पर फिल्में बनाने का जैसे ट्रेंड-सा चल रहा है। वहीं भगवान राम पर तो कई सीरियल्स और फिल्में बनाई जा चुकी हैं।;

Update:2024-01-18 16:55 IST
भारतीय सिनेमा में भगवान राम पर बनी पहली फिल्मFirst Film On Lord Ram
  • whatsapp icon

First Film On Lord Ram : बॉलीवुड में इस समय ऐतिहासिक और धार्मिक विषयों पर फिल्में बनाने का जैसे ट्रेंड-सा चल रहा है। वहीं भगवान राम पर तो कई सीरियल्स और फिल्में बनाई जा चुकी हैं। लेकिन क्या आप आजादी से पहले बनी उस रामायण के बारे में जानते है जिसने पर्दे पर सबसे पहले रामकथा दिखाई थी, ये फिल्म कौन-सी थी, कब आई और किसने लीड किया था? चलिए आज हम आपको बताते है.....

पहली बार रामायण के दर्शन
सबसे पहले साल 1917 में पर्दे पर राम की गाथा दिखाई गई थी। इस फिल्म का नाम "लंका दहन" था। जब लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर रामायण के दर्शन हुए थे। यह एक साइलेंट(मूक) फिल्म थी। यह केवल एक चलचित्र फिल्म थी। जिसे हिन्दी सिनेमा के जनक दादा साहेब फालके ने लिखा था और उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। वहीं ये वाल्मीकी की रामायण पर आधारित फिल्म की थी। इसके लीड रोल में अन्ना सालुंके और गणपति शिंदे ने काम किया था। 

सिनेमा घर बनाए गए मंदिर
आपको बता दें, ये फिल्म 106 साल पहले आईं थी। तब भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से बंधा हुआ था। तब लोगों के पास टीवी नहीं होते थे। वहीं तकनीक इतनी बडे़ नहीं थी कि फिल्म के डायलॉग सुनाई दें। इस फिल्म को रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों को मंदिर बना दिया गया था। तब कोई भी शख्स जूते-चप्पल लेकर सिनेमा घर में नहीं जाते थे ।

Similar News