First Role of Lord Ram: भारतीय सिनेमा में पहली बार किसने की भगवान राम की भूमिका?

Ram Mandir: इन दिनों आयोध्या में राम मंदिर को लेकर सभी देशवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। वहीं राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर कोई पलके बिछाकर बैठा है। इसके साथ ही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राजनैतिक से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राम लला के भव्य तैयारियों के बीच क्या आप जानते है कि पहली बार फिल्म में राम और सीता का किरदार किसने निभाया था और किसने पहली बार डबल रोल निभाया था, सीता के लिए महिला कलाकार क्यों नहीं मिल रहे थे। चलिए आज हम आपको बताते है....
किसने निभाया पहली बार राम और सीता का किरदार
फिल्म "लंका दहन" 1917 में बनी भगवान राम की पहली फिल्म थी। इसके अलावा ये एक ऐसी फिल्म थी। जिसमें किसी कलाकार ने पहली बार पर्दे पर डबल रोल किया था। इस फिल्म में अन्ना सालुंके डबल रोल में नजर आएं थे। उन्होंने ही राम और सीता दोनों की भूमिका अदा की थी। बता दें, अन्ना वो एक्टर थे, जिहोंने इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार डबल रोल प्ले किया था। वहीं गणपति शिंदे हनुमान बने थे। यह फिल्म राम के 14 साल के वनवास से शुरू होकर रावण के वध पर खत्म हुई थी।
क्यों नहीं मिला सीता के महिला किरदार
दरअसल, फाल्के इस फिल्म में सीता के रोल के लिए महिला कलाकार तलाश रहे थे। लेकिन उस जमाने में महिला किरदार का मिला एक बड़ी मुश्किलों का सामना करना जैस था। इसलिए ज्यादातर महिला रोल को पुरुष ही निभया करते थे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS