Logo
फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने 2024 की 30 साल से कम उम्र के 30 दिग्गजों के लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम शामिल है। इसके अलावा दो अन्य एक्ट्रेस ने भी अपनी जगह बनाई हैं। जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस...

Forbes India 30 Under 30 2024: हाल ही में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं और हर जगह उनकी तारीफें हो रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर दुनियाभर में अपना नाम कमाया है। दरअसल फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने 2024 की 30 साल से कम उम्र के 30 दिग्गजों के लिस्ट जारी कर दी है और इस सूची में रश्मिका मंदाना का भी नाम शामिल है।

इन तीन एक्ट्रेस ने बनाई जगह
हर साल फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के उन दिग्गजों का नाम होता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है। वहीं इस साल फोर्बस इंडिया 30 के अंडर 30 लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री की तीन हसीनाओं का नाम शामिल है।

इसके लिए लोगों को जान्हवी कपूर, सारा अली खान या आलिया भट्ट का नाम जहन में जरूर आया होगा। लेकिन आपको बता दें, ये एक्ट्रेस इस लिस्ट में नहीं हैं। आप भी इन एक्ट्रेसेस का नाम जानने के लिए एक्साइटेड होंगे, तो आपको बता दें, इस लिस्ट में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट नाम से मशहूर एक्ट्रेस-म्यूजिशियन अदिति सहगल शामिल हैं।

रश्मिका मंदाना
एक्ट्रेस रश्मिका 27 साल की हैं। वह तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। पिछले साल रश्मिका की 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं थी। ये फिल्में थीं 'वरिसु', 'मिशन मजनू' और 'एनिमल'। इनमें से दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। तो वहीं बीते साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' से रश्मिका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 

राधिका मदान
राधिका मदान ने टीवी डगत से अपने करियर की शुरुआत की थी। राधिका 28 साल की हैं। उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी खास जगह बनाई है। पिछले साल उन्होंने 3 फिल्में की थीं। इस साल राधिका 'सना' और 'सरफिरा' में नजर आएंगी। 

अदिति सहगल उर्फ 'डॉट'
Forbes India 30 की अंडर 30 लिस्ट में शामिल इन एक्ट्रेसेस में से सबसे छोटी हैं अदिति सहगल। अदिति 25 साल की हैं। वह एक्ट्रेस और म्यूजिशियन-सिंगर भी हैं। उनका स्टेज नाम Dot है। अदिति ने हाल ही में जोया अख्तर की रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' में अभिनय किया था और इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dot. (@dotandthesyllables)

 

jindal steel jindal logo
5379487