Worldwide BO Collection: थलापति विजय की GOAT का विश्वभर में डंका, 5वें दिन छुए जादुई आंकड़े

GOAT box office Collection
X
GOAT box office Collection
GOAT BO Collection: थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​GOAT दुनियाभर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के पांच दिनों के अंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ रही है।

GOAT Box Office Collection: साउथ सिनेमा की कोई फिल्म जब भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होती है तो उसकी सफलता पूरे देश में देखी जाती है। इसी बीच तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दुनियाभर में धमाकेदार कलेक्शन
थलापति विजय की ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारी तादाद में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इसी बीच विश्वभर में फिल्म ने जबरदस्त कमाई के आंकड़े छुए हैं। रिलीज के पांचवे दिन गोट 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। मेकर्स ने बताया है कि महज 4 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 288 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं 5वें दिन इंडिया और ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 300 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म में विजय एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। गोट रिलीज के तीन दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपए कमा चुकी थी, वहीं ओपनिंग डे में कई बड़ी तमिल फिल्मों को पछाड़ा था।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले सोमवार (9 सितंबर) को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 151.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। विदेशों में हुई कमाई की बात करें तो फिल्म ने आराम से 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
फिल्म को डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारत में 44.3 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे दिन 25.5 करोड़ की दमदार कमाई की है। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को कुल 67.5 करोड़ कमाए और सोमवार को 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story