Logo

Bollywood Couple First Holi celebration: साल 2024 के शुरुआत में ही कई बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कपल शादी के बंधन में बंधे थे। बीते महीने  21 फरवरी, 2024 को रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने धूम धाम से गोवा में शादी रचाई थी। जिसके बाद आज कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहा है। तो वहीं हाल ही में एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट ने भी शादी की है। जिसके बाद ये कपल भी आज शादी के बाद अपनी पहले होली सेलिब्रेट कर रहा है।

रकुल-जैकी ने सेलिब्रेट की होली
सोमवार 25 मार्च को होली के मौक़े पर बॉलीवुड के दोनों कपल ने होली का जश्न बड़े ही धूम-धाम से मनाया है। होली के दिन रकुल प्रीत सिंह और जैकी पूरी तरह इस त्योहार की मस्ती में डूबे दिख रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर होली जश्न की कोलाज तस्वीरों वाले एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें रकुल अपने हसबैंड जैकी को गालों पर रंग लगती दिख रही हैं। तो वहीं जैकी भी अपनी नई नवेली दुल्हन को प्यार से गले लगाकर होली विश करते दिख रहे हैं। दोनों ने होली की अपनी ये प्यार भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फ़ैंस को भी होली की शुभकामनाऐं दी है।

पुलकित-कृति ने भी मनाई पहली होली
हाल ही में कृति खरबंदा ने भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट से शादी की थी। 15 मार्च को कपल ने अपने होमटाउन दिल्ली से सटे मानेसर के एक लक्ज़रियस रिसोर्ट में अपने परिवार, रिश्तेदार व करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी। इस शादी में पुलकित सम्राट स्टारर फ़िल्म 'फुकरे' की स्टारकास्ट एक्टर अली फज़ल और उनकी वाइफ व फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस रहीं ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनजोत भी शामिल हुए थे। वहीं अब कृति और पुलकित बी अपनी ग्रैंड शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट की है। जिसके तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हुए प्यार भरे अन्दाज़ में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी पहली होली"।