Holi Special Songs: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक ये गाने डाल देगें होली पार्टी में जान, आज ही तैयार कर लें Playlist

होली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। कई लोग होली के लिए खास पार्टी का इंतजाम करते हैं जिसमें स्वादिष्ट पकवान व्यंजनों के साथ-साथ गानों की भी धूम रहती है। इसके लिए हम लेकर आए हैं होली स्पेशल बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों की लिस्ट...;

Update:2024-03-18 17:50 IST
होली पार्टी के लिए गानेHoli Songs
  • whatsapp icon

Holi Special Songs: रंगों का त्योहार होली, बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धूम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर प्रदेश में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है। कई जगहों पर महिलाएं फागुन के गीत गाती हैं तो कहीं गीत-संगती की धुन पर लोग थिरक कर त्योहार का आनंद लेते हैं।

रंगों के इस पर्व को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक कई गाने बने हैं जो हर साल होली के जश्न को और खास बना देते हैं। आप भी इस होली पर बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के इन मशहूर गानों के साथ अपनी होली पार्टी को खूब एंजॉय कर सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं इस साल होली के लिए बॉलीवुड के ये ट्रेंडी सॉन्ग्स जो आपके जश्न में चार चांद लगा देंगे।

- रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का 'गाना बलम पिचकारी...' होली के लिए परफेक्ट है।

Full View

- 'सिलसिला' फिल्म का गाना 'रंग बरसे...' एवरग्रीन है। इस गाने के बिना होली की पार्टी अधूरी है।

Full View

- 'जोगी जी...' फिल्म 'नदिया के पार' (1982) का ये गाना फागुन के जश्न के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

Full View

- 'मोहब्ब्तें' फिल्म का गाना 'सोनी सोनी अखिंयों वाली...' ये गाना भी आपकी होली पार्टी के लिए बेस्ट है।

Full View

- 'होली खेलें रघुवीरा...' 'बगबान' फिल्म का ये गाना होली के मौके के लिए खास है।

Full View 

भोजपुरी गानों में होली के लिए ये सॉन्ग्स बेस्ट हैं...

- सिंगर पवन सिंह और लौरेन का गाना 'कमरिया हिला रही है...' होली के लिए फिट है।

Full View

- 'भिज जाला लहंगा...' खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के इस गाने में देवर-भाभी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

 Full View

- 'भतार मेरा होली..' भोजपुरी गानों की लिस्ट में ये गाना जरुर शामिल करें। ये गाना होली के रंग में मस्ती के डोज को और बढ़ा देगा।

Full View


 

Similar News