Honey Singh Come Back : हनी सिंह की धमाकेदार वापसी पर बादशाह बोले, 'मां-बाप का बच्चा लौट आया’

म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपने आप में एक ब्रांड बन जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है हनी सिंह, जिनका संगीत उनके फैंस के दिलों पर आज भी राज करता है। लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी सिंह एल्बम ग्लोरी के जरिए वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर रैपर बादशाह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मां-बाप का बच्चा वापस आ गया है।
वैसे तो यह बयान हनी सिंह वापसी की अहमियत को दर्शाता है। लेकिन कुछ सालों से दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं। हालाकिं, हनी सिंह और बादशाह की दोस्ती और प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी काफी चर्चा में रही है। दोनों ने कई गानों में साथ काम किया और उनकी जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
हनी सिंह का सफर
हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है। अपने करियर की शुरुआत 2000 से की थी। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखते ही धमाका कर दिया था। उनके गाने जैसे "अंग्रेजी बीट", "ब्राउन रंग", और "लुंगी डांस" ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। उनकी म्यूजिक स्टाइल ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को नया आयाम दिया और वे एक ट्रेंडसेटर बन ग था। लेकिन, करियर के चरम पर होते हुए भी हनी सिंह ने अचानक से इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और अन्य निजी समस्याओं के कारण काम नहीं कर पा रहे थे। इस बीच उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे।
बड़े कमबैक की तैयारी जारी
हनी सिंह की वापसी एक बड़े कमबैक के रूप में देखी जा रही है, जो केवल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपने जीवन में किसी न किसी संघर्ष से गुजर रहे हैं। बादशाह का बयान यह बताता है कि हनी सिंह की वापसी सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के एक बड़े अध्याय की शुरुआत है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS