Logo
Honey Singh: फेमस सिंगर-म्यूजिशियन यो यो हनी सिंह ने एक्स वाइफ शालिनी तलवार संग अपने बिगड़े रिश्तों पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि नशे, फेम और गलत आदतो की वजह से उनका वाइफ से रिश्ता टूटा।

Yo Yo Honey Singh: भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर और म्यूजिशियन हनी सिंह का नाम बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबां पर छाया रहता है। उनकी प्रोफेशनल और प्राइवेट लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। एक समय था जब इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम सिक्का चलता था।

लेकिन एक गंभीर बीमारी से जूझने के बाद उनका डाउनफॉल आया। हालांकि उनका समय बदला और एक बार फिर उन्होंने म्यूजिक में कमबैक किया।

हनी सिंह ने शालिनी संग बिगड़े रिश्ते पर की बात
इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची। साल 2022 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से पत्नी बनीं शालिनी तलवार को डिवोर्स दिया था। इस दौरान उनपर घरेलू हिंसा के कई आरोप लगे थे। अब हनी सिंह ने इस टूटी शादी पर बात की है। उन्होंने बताया है कि फेम, पैसा और शौहरत और गलत आदतों की वजह से उन्होंने एक्स वाइफ शालिनी को धोखा दिया था। 

Honey Singh- Ex Wife Shalini Talwar
Honey Singh- Ex Wife Shalini Talwar

हनी सिंह ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अपने उस दौर को याद किया जब वह फेम की सीढ़ी पर थे। उन्होंने एक्स वाइफ शालिनी को लेकर कहा- "उस वक्त हमारा रिश्ता अच्छा नहीं था। 2011 में हमारी शादी हुई थी, और शादी के शुरू के 9-10 महीने ही बढ़िया थे। इसके बाद सक्सेस में सिर पर चढ़ गया... हमारे बीच दूरी आ गई क्योंकि मैं बहुत टैवल कर रहा था।"

'नशे, औरतों में डूबा...'
उन्होंने आगे कहा- "फेम मेरे दिमाग पर चढ़ गया तो मैं परिवार को भूल गया। पापा, मम्मी बहन और शालिनी सबको नेगलेक्ट करना शुरू कर दिया और उन्हें भूल गया। दौलत, शौहरत, नशा, औरत, इसमें डूब गया। मैंने खतरनाक चीजें की।" बता दें, हनी सिंह अब अपनी पत्नी शालिनी तलावर से अलग हो चुके हैं। साल 2022-23 के बीच उनका तलाक हो गया था।

Honey Singh- Ex Wife Shalini Talwar
 

सिंगर ने लाइफ में नशे की लत में पड़ने पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ड्रग्स और नशे का परिचय किसने करवाया तो उन्होंने कहा- 'कुछ ऐसे बड़े, बहुत बड़े प्रभावशाली नाम हैं। उन्होंने मुझे चिढ़ाया। वो बोलते थे की शराब तो पी लेता है ये नशा करके दिखा। मैं इन नशीली चीज़ों से इतनी बुरी तरह एडिक्टेड था कि हमेशा हाई रहता था। ज्यादातर मुझे अपने आसपास की खबर भी नहीं रहती थी।

5379487