Thailand Box Office: अक्सर दर्शकों के बीच फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में भी मूवी लवर्स हैं जिनमें फिल्मों के लिए दीवानगी है। ऐसी ही एक इंडोनेशियाई फिल्म 'हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइज़' है जिसने हाल ही में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 

इंडोनेशियाई बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप
फिल्म How To Make Millions Before Grandma Dies थाईलैंड समेत एशियाई बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने महज 13 दिनों की रिलीज के अंदर बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंडोनेशियाई बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ी है। ये फिल्म इंडोनेशिया के सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी जिसकी रिलीज के 13 दिन बाद इसे 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिले हैं। 2.01  मिलियन व्यूज के साथ यह इंडोनेशियाई बॉक्स ऑफिस पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी एशियाई फिल्म बन गई है।

देश में सबसे ज्यादा बिकी
हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली थाई फ़िल्म भी बन गई है। इस फिल्म ने 2021 में थाई-कोरियाई हॉरर फिल्म द मीडियम को पछाड़ा है। 2021 में थाई-कोरियन फिल्म द मीडियम इंडोनेशिया में रिलीज हुई थी जिसे 7.30 हजार रीच मिली थी।

HTMMBGD इंडोनेशिया में 15 मई को रिलीज़ हुई थी जिसे सिनेमाघरों में 303 स्क्रीनिंग मिलीं थीं। पहले हफ्ते में लगभग 90% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म को 3,514 स्क्रीनिंग मिलीं जो अब तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन गई। इंडोनेशियाई फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर Falcon Pictures ने ऑडियंस का आभार जताते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।