IIFA 2025: लापता लेडीज ने अपने नाम किए 10 अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, जानें पूरी लिस्ट 

IIFA 2025: laapataa ladies won 10 awards, Kartik Aaryan became best actor, know full list
X
आईफा अवॉर्ड्स 2025 विनर्स लिस्ट
IIFA 2025: साल 2025 के आईफा अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमें कार्तिक आर्यन ने बेस्ट एक्टर का  खिताब अपने नाम किया तो वहीं लापता लेडीड ने 10 अवॉर्ड जीते। जानिए विनर्स की पूरी लिस्ट। 

IIFA 2025: आईफा 2025 अवॉर्ड की शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को जयपुर में हुई। इस दौरान जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तो कई बड़े सितारों ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। किरण राव की लो बजट फिल्म लापता लेडीज ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए।

भूलभुलैया फेम एक्टर कार्तिक आर्यन ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता, तो वहीं लापता लेडीज से नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। आइए देखते हैं आईफा अवॉर्ड 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट।

1. बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
2. बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) - बिपलाब गोस्वामी (लापता लेडीज)
3. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - राम संपत (लापता देवियों)
4. बेस्ट लीड एक्टर मेल- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)


5. बेस्ट लीड एक्ट्रेस फीमेल- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
6. बेस्ट पिक्चर- (लापता लेडीज)
7. बेस्ट डेब्यू (मेल)- लक्ष्य लालवानी- (किल)
8. बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- जानकी बोदीवाला (शैतान)

9. बेस्ट डेब्यू फीमेल- प्रतिभा रांता (लापता लेडीज)
10. भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट- राकेश रोशन
11. बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे (लापता लेडीज का गाना सजनी)
12. बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू- कुणाल खेमू ( मडगांव एक्सप्रेस)


13. बेस्ट सिंगर फीमेल- श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 का अमी जे तोमर 3.0)
14. बेस्ट साउंड डिजाइन- सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे - (किल)
15. बेस्ट सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल (धारा 370 का दुआ)


16. बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई - लापता लेडीज
17. बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर - आर्टिकल 370
18. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफ़ी महमूद - किल


19. बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीज़र (बैड न्यूज का तौबा तौबा)
20. बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज वीएफएक्स - भूल भुलैया 3
21. बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- रवि किशन- (लापता लेडीज)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story