Logo
Isha Malviya Traditional Style: फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा मालवीय ने हाल ही में अपनी मां के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इसे दौरान उन्होंने सुंदर पारंपरिक मराठी साड़ी पहनी थी।

Isha Malviya Traditional Style: फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा मालवीय ने हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। ईशा ने इस मौके पर पारंपरिक मराठी लुक अपनाया है। उन्होंने सुंदर पारंपरिक मराठी साड़ी पहनी थी, जिसे एक नथ, बिंदी और पारंपरिक गहनों के साथ पूरी तरह से सजाया गया था।  मंदिर के बाहर मौजूद फैंस भी उनके इस लुक से बेहद प्रभावित नजर आ रहे थे। 

बता दें, पूजा-अर्चना के बाद ईशा ने मंदिर के बाहर खड़े पैपराजी से मुलाकात की और उन्हें प्रषाद भी दिया था। अपने इस नए सफर की खुशी और आभार दोनों को खुले दिल से साझा किया है। उनका यह सादगी भरा और खुशनुमा व्यवहार उनकी विनम्रता को दर्शाता है, जो यह बताता है कि वे अपने करियर की हर नई शुरुआत को कितनी भावनाओं और जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं।

इसे भी पढ़े: शिव की भक्ति में लीन हुईं बिग बॉस फेम Isha Malviya, प्रशंसकों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

ईशा का कौनसा गाना रिलीज होगा

ईशा का नया गाना 'Shaky', जो रिलीज़ से पहले ही काफी चर्चा में आ गया है। यह गाना न सिर्फ एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट है, बल्कि उनके लिए एक नया अध्याय भी है। क्योंकि यह उनकी मराठी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहली एंट्री होने वाली है। ईशा लगातार अपने करियर में ऊचाई पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। कभी हिंदी फिल्मों में दमदार अभिनय, तो कभी रीजनल कंटेंट के जरिए दर्शकों से जुड़ना, उन्होंने हर बार कुछ नया और हटकर करने की कोशिश की है। 

ईशा लंबा सफर तय करने को तैयार 

उनकी यह नई पहल न सिर्फ एक सिंगल गाने की रिलीज है, बल्कि यह दर्शाता है कि ईशा अपने हुनर और समर्पण के जरिए मनोरंजन जगत में एक लंबा सफर तय करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी वो उड़ारियां सीरियल और बिग-बॉस 17 में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब प्रशंसक बेसब्री से उनके इस नए गाने के रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस नई दुनिया में किस तरह अपनी चमक बिखेरती हैं।

CH Govt ads
5379487