Logo
जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका जिंदगी में एक बार दिल टूटा था जिसके बाद वह खूब रोती थीं और फिर वापस उनके साथ पैचअप कर लेती थीं।

Janhvi Kapoor on her Heartbreak: बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अब बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। वह इस समय टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं।

दिल टूटने पर जान्हवी का खुलासा
इन सबके बीच जाह्नवी ने अपने दिल टूटने के एक्सापीरियंस पर बात की है। उन्होंने बताया है कि एक समय था जब उनके बॉयफ्रेंड ने उनका दिल तोड़ दिया था। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का इतना मूड स्विंग होता था कि खुद रोकर अपने बॉयफ्रेंड से पैचअप कर लेती थीं।

ये शख्स और कोई नहीं बल्कि जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं। हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में जान्हवी ने अपने ब्रेकअप और फिर पैचअप के बारे में बात की है। उन्होंने कहा-  "मैं रियल लाइफ में केवल एक बार हार्ट ब्रेक से गुजरी हूं। लेकिन वो शख्स वापस मेरी लाइफ में आ गया था। इस वजह से आखिर में सब कुछ अच्छा हो गया।"

मूड स्विंग होने से कर लेती थीं ब्रेकअप
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कम उम्र में पीरियड्स के दौरान उनका बहुत मूड स्विंग होता था। पीएमएस के कारण वह शुरुआती दिनों में अपने बॉयफ्रेंड से बार-बार ब्रेकअप कर लेती थीं। उन्होंने कहा- 'मैं पीरियड्स में हर महीने में उस शख्स से लड़ाई कर रिश्ता तोड़ लेती थी। वो शॉक हो जाता था। फिर दो दिन बाद मैं रोते हुए सॉरी बोल देती थी और हम साथ आ जाते थे। यह सब बहुत ज्यादा हो गया था। बाद में उसे इसकी आदत हो गई, फिर वह कहता था, हां ठीक है।'

शिखर पहाड़िया संग रिश्ते में हैं जान्हवी कपूर
बता दें, जान्हवी और शिखर पहाड़िया अपने स्कूल के समय से एक-दूसरे के साथ हैं। जान्हवी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। खबरें थीं कि एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म धड़क के हीरो ईशीन खट्टर को भी डेट किया है। उनसे ब्रेकअप के बाद वह शिखर के साथ दोबारा रिश्ते में आ गईं। 


 

5379487