Logo
हाल ही में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंची जहां उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इवेंट में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का नेकलेस पहना था।

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते समय से एक्ट्रेस का नाम उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। रूमर्स हैं कि जान्हवी और शिखर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि आज तक दोनों ने ही अपने रिश्तों पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है।

'मैदान' की स्क्रीनिंग में पहुंची जान्हवी
जान्हवी और शिखर को अक्सर एकसाथ कई बार स्पॉट किया गया है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर शिखर के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। इसके अलावा दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी साथ देखे गए थे। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को यूनिक तरीके से लोगों के सामने पेश किया है। हाल ही में जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं थीं जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा बड़े ही यूनिक तरीके से किया है। 

शिखर के नाम का नेकलेस पहनी दिखीं एक्ट्रेस
9 अप्रैल, 2024 को 'मैदान' का प्रीमियर रखा गया था जिसमें बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, जान्हवी समेत कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑल व्हाइट लुक रखा था जिसमें वह व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने और साथ ही गले में खूबसूरत सा नेकलेस पहने नजर आईं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान उनके नेकलेस ने खींचा।

उनके नेकलेस के पेंडेट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम 'शिक्खू' लिखा था। जान्हवी प्यार से शिखर को शिक्खू कहकर बुलाती हैं और इस पेंडेट पर भी वही नाम लिखा था। अब इससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस शिखर के साथ अपने रिश्ते पर महर लगा रही हैं। इस इवेंट से एक्ट्रेस के तमाम वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। 

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
आपको बता दें, शिखर पहाड़िया राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और उनकी बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर के माता-पिता संजय और स्मृति शादी के बाद जल्द ही अलग हो गए थे। शिखर एक ऑन्ट्रेप्रेन्योर हैं। इसके अलावा जान्हवी और शिखर एक ही स्कूल में थे और तब से ही दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

5379487