John Abraham ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना, बंगले की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

John Abraham Bought new House: फिल्म 'पठान' एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। फिल्मों में कभी कॉमेडी रोल तो कभी ऐक्शन कर और तो कभी विलेन का दमदार किरदार निभाकर जॉन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं हाल ही में एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, अभिनेता जॉन अब्रहाम ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। एक्टर ने मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर 75.07 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन ने 27 दिसंबर 2023 को इस बंगले की डील के लिए 70.8 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट साइन किया था जिसके बाद स्टांप ड्यूटी के तौर पर उन्होंने 4.25 करोड़ रुपए की रकम एडिशनली पे की थी।
मुंबई के प्राइम लोकेशन पर जॉन का नया घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन अब्राहम द्वारा खरीदे गए इस बंगले का लैंड एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है जिसमें निर्माण कार्य करीब 5,416 वर्ग फिट एरिया में हुआ है। जॉन की यह प्रॉपर्टी खार के लिंकिंग रोड स्थित 372 निर्मल भवन में है, जो एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित है। यह संपत्ति अमेरिका के पेंसिल्वेनिया निवासी 81 वर्षीय प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार की थी। फिलहाल अभिनेता ने इस खरीददारी की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
जॉन ने रियल एस्टेट में किया इन्वेस्टमेंट
बता दें कि जॉन अब्राहम उन बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने रियल एस्टेट में काफी इंवेस्टमेंट किया है। इससे पहले जॉन ने एक पारसी फैमिली रतनशास से 2009 में पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क इलाके में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था। वहीं जॉन पहले से ही बांद्रा स्थित एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक भी हैं। उनका घर दो मंजिलों पर डिजाइन किया गया है जिसमें दो फ्लैटों को एक-साथ मिलाकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक निजी छत भी है, जहां से अरेबियन सी का नजारा दिखता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS