Kajol Summer Look: सैलून जाने का है प्लान? काजोल के समर लुक पर डालें नजर, जानिए इसकी कीमत

Kajol Summer Look
X
एक्ट्रेस काजोल का गर्मियों वाला लुक
Kajol Summer Look: एक्ट्रेस काजोल को देखकर आप भी चाहें तो गर्मियों के लुक को बदल सकती हैं और आरामदायक महसूस कर सकती हैं। देखिए उनका समर सीजन लुक..,

Kajol Summer Look: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ना सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी उतना ही चर्च में बना रहता है। हाल ही में काजोल को एक देसी लुक में देखा गया है, जिसमें उन्होंने लाल रंग का ट्यूनिक और जींस पहना हुआ था। आप भी चाहें तो इस लुक पर एक नजर डालकर अपने गर्मियों के लुक को बदल सकती हैं और आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

बता दें, काजोल (Kajol) ने जो लुक अपनाया उसकी कीमत लगभग ₹4,800 बताई जा रही है। इसकी खास बात यह है कि, गर्मियों के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है। सिल्क का लाइट और ब्रीदेबल फैब्रिक गर्मी में आरामदायक रहता है और साथ ही स्टाइलिश भी दिखता है। इस रेड ट्यूनिक पर बेज रंग की ट्रेडिशनल प्रिंट बनी हुई थी, जो लुक को खूबसूरत बना रही थी।

Kajol Summer Season Look
एक्ट्रेस काजोल का समर सीजन कैजुअल लुक

इसे भी पढ़े: Kajol White Saree: एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस काजोल ने पहनी व्हाइट साड़ी, देखिए उनका खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक

काजोल ने टोट पर्स कैरी किया था

काजोल ने अपने इस लुक को और भी ट्रेंडी बनाने के लिए एक टोट बैग कैरी किया था। यह पिंक सनफ्लावर प्रिंटेड टोट बैग उनके लुक को अलग दिखा रहा था। इसके अलावा उन्होंने जूस या एनर्जी लेने वाला मग पकड़ा हुआ था। ताकी वो गर्मी के मौसम से बच सके। वहीं बात अगर मेकअप की करें तो काजोल ने इस आउटफिट के साथ नो-मेकअप लुक रखा था। उनका नेचुरल ग्लोइंग स्किन और सिंपल हेयरस्टाइल उनकी पर्सनालिटी को सूट कर रही थी।

काजोल का देसी लुक खूबसूरत था

वैसे काजोल का यह देसी लुक हर उस महिला के लिए खूबसूरत है जो गर्मीयों के मौसम में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट को भी प्राथमिकता देती हैं। ट्यूनिक और जींस का यह मैच क्लासिक भी लग रहा है। साथ ही आरामदायक भी दिखाई दे रहा है। तो अगर आप भी सैलून जा रहीं हैं या फिर शाम के वक्त घूमने निकल रही हैं तो ये लुक अपना सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story