Kajol White Saree: एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस काजोल ने पहनी व्हाइट साड़ी, देखिए उनका खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक

Kajol White Saree: एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में एयरपोर्ट पर अपने स्टाइलिश लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने सफेद साड़ी में ऐसा ग्लैमरस लुक कैरी किया कि, सभी का ध्यान उनकी खूबसूरत साड़ी पर चला गया।;

Update:2025-04-09 19:14 IST
एक्ट्रेस काजोल का एयरपोर्ट पर व्हाइट साड़ी लुकKajol Airport Look
  • whatsapp icon

Kajol White Saree: बॉलीवुड की मशहूर और हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हाल ही में एयरपोर्ट पर अपने स्टाइलिश लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने सफेद साड़ी में ऐसा ग्लैमरस लुक कैरी किया कि, सभी का ध्यान उनकी खूबसूरत साड़ी पर चला गया। अगर आप भी उनके इस लुक की खासियत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं इस लुक में सबसे ज्यादा खास बात क्या है। 

बता दें, काजोल (Kajol) ने इस बार सफेद रंग की बेहद सुंदर साड़ी पहनी है। इसे उन्होंने उतनी ही सादगी से डिजाइन किए गए सफेद ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस ब्लाउज का नेकलाइन और शॉर्ट स्लीव्स वाला डिजाइन काफी खूबसूरत लग रहा है। ब्लाउज पर की गई बारीक कढ़ाई ने इस पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

काजोल का मेकअप कैसा नजर आया 

अभिनेत्री काजोल ने अपने मेकअप में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आंखों को आकर्षक बनाने के लिए स्मोकी आईशैडो का इस्तेमाल किया, जो उनके चेहरे को एक अलग गहराई दे रहा है। गालों पर हल्का सा ब्लश ग्लो और होठों पर न्यूड शेड की लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक को बेहद नेचुरल और फ्रेश बना दिया है।

इसे भी पढ़े: Nysa Devgan: अजय देवगन की बेटी नीसा बनेंगी एक्ट्रेस? मां काजोल ने पहली बार बताया सच

काजोल ने बालों को कैसा रखा था 

काजोल ने अपने बालों को खुला छोड़ा, जिससे उनका चेहरा और भी खूबसूरत लग रहा है। खुले बालों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को एक मॉडर्न टच दिया है। काजोल ने इस लुक के जरिए यह बता दिया है कि, सादगी में भी कितनी सुंदरता छिपी होती है। उनका यह सफेद साड़ी लुक एयरपोर्ट फैशन का एक नया स्टाइल बन गया है। 

काजोल की गोल्डन सैंडिल और घड़ी  

सफेद साड़ी के साथ काजोल ने गोल्डन सैंडिल और घड़ी पहनी हुई है। ये दोनों चीजें साड़ी के साथ काफी सुंदर लग रही हैं। अगर आप भी एयरपोर्ट पर जाने के दौरान साड़ी पहननने का मन बना रही हैं तो एक्ट्रेस काजोल पर एक नजर डाल सकती हैं और अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। 

Similar News