Karan Johar 52nd birthday: बॉलीवुड के सबसे फेमस फिल्ममेकर्स का नाम हो तो करण जौहर का नाम जरूरी लिया जाता है। 'माय नेम इज खान', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मे देने वाले करण अपनी फिल्मों से हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। आज (25 मई) को वह 52 साल के हो गए हैं। करण जौहर शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 

इस मौके पर उनके जन्मदिन से पहले उनके करीबी दोस्त तान्या दुबाश और काजल आनंद ने करण लिए एक बर्थडे पार्टी होस्ट की। लेट नाइट पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके कुछ दोस्त शामिल हुए। करण के बर्थडे बैश में अनिल कपूर, फराह खान, काजोल फेमस सेलेब्स ने शिरकत की।

 

अनिल कपूर अपनी वाइफ सुनीता के साथ करण के बर्थडे पार्टी में पहुंचे। उनका एवरग्रीन लुक हमेशा की तरह जबरदस्त लगा।

 

करण जौहर और काजोल एक दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। काजोल भी इस बर्थडे बैश में शामिल होती दिखीं। उन्होंने कार के अंदर से पैप्स से फोचोज क्लिक कराईं।

 

फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी करण की पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान वह नेवी ब्लू कलर के आउटफिट पहने हुए नजर आईं। फराह ने आउटफिट के साथ नेकपीस और चश्मा पेयर किया था।

 

फैशन इंफ्लूएंसर और मॉडल नताशा पूनावाला भी करण के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। नताशा पूनावाला  अपने पति अदार पूनावाला के साथ पहुंची थीं।