Logo
Khushi Kapoor Mini Dress: मामी सेलेक्ट के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस खुशी कपूर पहुंची थीं। इस इवेंट में उन्होंने चेक प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी हुईं थीं। ये मिनी ड्रेस बिजनेस लुक के लिए काफी खूबसूरत लग रहा था।

Khushi Kapoor Mini Dress: मामी सेलेक्ट के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस खुशी कपूर पहुंची थीं। इस इवेंट में उन्होंने चेक प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी हुईंं थीं। ये मिनी ड्रेस बिजनेस लुक के लिए काफी खूबसूरत लग रहा था। यह चेक-प्रिंटेड ड्रेस के जरिए क्लासिक ऑफिस लुक को कैज़ुअल अंदाज में पेश किया गया था। इसलिए ये आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

ड्रेस की खासियत क्या थी 

बता दें, एक्ट्रेस खुशी कपूर की पहनी हुई ड्रेस में ब्लैक एंड व्हाइट चेक प्रिंट था। इसमें फुल स्लीव्स, फ्रंट बटन क्लोजर नजर आ रहा था। जिसने उनके स्लिम फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट किया हुआ था। ड्रेस को मिनी लेंथ रखा गया था, जिससे वो और भी ज्यादा सुंदर लग रही थी। साथ ही इसमें दिया गया कर्व डिजाइन भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था। इस लुक में खास बात यह थी कि, ड्रेस के कॉलर और कफ्स में दिखने वाला व्हाइट कॉन्ट्रास्ट, जो उसे एक परफेक्ट लुक देता है, साथ ही स्टाइलिश टच भी दे रहा था। इसलिए फैंस को पसंद आ रही थी। 

इसे भी पढ़े: Khushi Kapoor All White Outfit : पार्टी में लगाना है ग्लैमर का तड़का? एक्ट्रेस खुशी कपूर के इस लुक को करें ट्राई

खुशी का एक्सेसरीज और मेकअप कैसा था 

खुशी कपूर ने अपने लुक को कुछ लग्जरी बनाने के लिए गोल्ड रिंग्स और डायमंड स्टड्स पहना हुआ था। वहीं अपने बालों की बीच से मांग निकालकर पिछे की तरफ बांध रखा था। इसके अलावा उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने गहरे आइब्रो, हल्के गुलाबी आईशैडो, मस्कारा से सजे लैशेज, ग्लोइंग हाईलाइटर, फ्लश्ड चीक्स और ग्लॉसी लिप्स किए हुए थे। उनका पूरा लुक बिजनेस स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण था।

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी थी 

खुशी कपूर के इस पूरी ड्रेस और लुक को देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। क्योंकि उन्हें उनका ये नया लुक काफी पसंद आया है। उनकी ड्रेसिंग सेंस को देखते ही ये कहा जा सकता है कि, वे अब धीरे-धीरे युवाओं को पसंद आने वाली ड्रेसेस पहनती हुई दिखाई दे रहीं हैं। क्योंकि यह आउटफिट ऑफिस और पार्टी, दोनों के लिए बेहतरीन है। स्टाइलिश दिखना है और कम्फर्ट भी चाहिए तो उनका यह चेक प्रिंटेड मिनी ड्रेस लुक आपके लिए भी खूबसूरत हो सकता है। खासकर अगर आप ऑफिस मीटिंग के  लिए जा रही हैं तो इस लुक को अपना सकती हैं। 

5379487