Oscars 2025: किरण राव-आमिर खान की 'लापता लेडीज' की ऑस्कर में एंट्री, इन भारतीय फिल्मों को पछाड़ा

Laapataa Ladies is Indias official entry for Oscars 2025
X
Laapataa Ladies is India's official entry for Oscars 2025
Oscars 2025 Laapatas Ladies: 2024 की सबसे पॉपुलर फिल्म 'लापता लेडीज' को प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है।

Oscar Awards 2025: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। इसे 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से चुना गया है। सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की ओर से की गई।

बता दें, लापता लेडीज़ को अभिनेता आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है। वहीं आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 'लापता लेडीज' दो युवा नवविवाहित दुल्हनों की कहानी है, जो अपने पति के घर जाने के लिए ट्रेन की यात्रा के दौरान एक-दूसरे से बदल जाती हैं।

इन फिल्मों को पछाड़ा
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 की रेस में भारत की ओर से कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल थे जिन्हें पछाड़ते हुए आमिर-किरण की इस फिल्म ने बाजी मारी है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक कमेटी ने 29 भारतीय फिल्मों की एक लिस्ट में से 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री चुना है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर की 'एनिमल', 'कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन', 'कल्कि 2898 एडी', मलयालम फिल्म 'आट्टम', 'श्रीकांत', आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि इन फिल्मों को ऑस्कर्स के लिए नहीं चुना गया।

कब अनाउंस होंगे Oscars अवॉर्ड?
97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स स्थित हॉलीवुड ओविएशन के डॉल्बी थिएटर में होगा। इसका प्रसारण शाम 7 बजे (IST) से होगा जिसे भारत में आप 3 मार्च 2025 को सुबह 4:30 बजे से देख पाएंगे। इससे पहले 17 जनवरी 2025 को ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story