Logo
Kishore Kumar Birth Anniversary: किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ। मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार 4 अगस्त को उनकी 95वीं जयंती पर यह शाम है मस्तानी कार्यक्रम आयोजित किया है।

Kishore Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड के सदाबहार गायक रहे किशोर कुमार अपनी मधुर आवाज से हर किसी को दीवाना बना लेते थे। उनके रोमांटिक गाने आज भी लोगों को पसंद हैं। किशोर दा हरफनमौला इंसान थे। प्रशंसक के दिल में आज भी वह राज करते हैं। 4 अगस्त को किशोर कुमार की 95वीं जन्मजयंती है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं किशोर दा के जीवन से जुड़े कुछ रोकच किस्से...। 

किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था। उनके बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर दा के बड़े भाई अशोक कुमार चाहते थे कि वह अभिनय में नाम कमाए। भाई की चाहत पूरी करने किशोर दा ने अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया, लेकिकन मन नहीं लगा। किशोर दा ने हिंदी सिनेमा को 22 फिल्में दीं, लेकिन 16 फिल्में फ्लाफ रहीं। 

किशोर दा बचपन से ही गायिकी में जाना चाहता थे। लिहाजा, एसडी बर्मन से मुलाकात की। वह अमेरिकन सिंगर टेक्स मोर्टन और जिमी रोडर्स के गाने सुनते थे। ताकि, अपनी गायकी को बेहतर बना सकें। किशोर दा प्रकृति के बेहद करीब थे। वह घंटों पेड़-पौधों के बीच रहते थे। कहते थे कि पेड़-पौधे ही हमारे असली मित्र हैं। 

पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल की परफॉर्मेंस

  • मध्‍यप्रदेश सरकार के संस्‍कृति विभाग ने किशोर कुमार की जयंती पर 4 अगस्‍त को यह शाम मस्‍तानी कार्यक्रम आयोजित किया है। डायरेक्टर एनपी नामदेव ने बताया, इसमें पार्श्‍वगायक पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल परफॉर्मेंस देंगे। म्यूजिकल बैंड की भी प्रस्तुति होगी। भोपाल में यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। 
  • पवनदीप राजन ने पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी साल 2021 में जीती थी। इसमें उनकी कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से हुई थी। लग्जरी कार और 25 लाख रुपए भी दिए गए हैं। 
CH Govt hbm ad
5379487