Love Affair: कुशाल टंडन ने को-स्टार शिवांगी जोशी संग रिलेशनशिप किया कन्फर्म, बताया वेडिंग प्लान

Kushal Tandon Confirms Relationship: बिग बॉस 7 में एक्ट्रेस गौहर खान के साथ अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे टीवी एक्टर कुशाल टंडन एक बार फिर प्यार में हैं। कुशाल टंडन को लेकर टीवी शो 'बरसातें-मौसम प्यार का' में उनकी को-स्टार रहीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ लव अफेयर की चर्चाएं थीं। अब उन्होंने शिवांगी संग अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।
शिवांगी संग रिश्ते पर बोले कुशाल
कुशाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खुलकर अपने रिलेशनशप पर बात की है, साथ ही उन्होंने शिवांगी संग शादी की प्लानिंग का खुलासा भी कर दिया है। अभिनेता का कहना है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहते लेकिन, वह प्यार में हैं और धीरे-धीरे रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनके पैरेंट्स के लिए बहू की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, "मेरी मां मुझे जल्दी शादी करते देखना चाहती हैं। अगर उन्हें मौका मिले, तो वो आज ही मेरी शादी करवा देंगी।" हालांकि कुशाल ने अपनी शादी को लेकर कोई हिंट नही दी लेकिन उनका कहना है कि वह कभी भी शादी कर सकते हैं।
शो में साथ किया काम
बताते चलें, कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था और तब से ही लोगों का मानना है कि वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। शिवांगी जोशी को पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी देखा जा चुका है।
गौहर खान संग अफेयर की थी चर्चा
वहीं कुशाल की डेटिंग लाइफ इससे पहले भी सुर्खियों में रही है। उनके रिलेशनशिप की चर्चा गौहर खान के साथ थी जिनकी लव स्टोरी बिग बॉस 7 हाउस में शउरू हुई थी। शो में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। शो के बाद उन्हें गायक राहत फतेह अली खान के म्यूजिक वीडियो 'जरूरी था' गाने में साथ देखा गया था। हालांकि शो से बाहर आने के एक साल के अंदर ही उनका ब्रेकअप हो गया था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS