Legally Veer: इंसाफ के लिए लड़ने वाले वकीलों का संघर्ष तो बहुत देखा सुना होगा, लेकिन बड़े पर्दे पर इसे कम ही फिल्माया गया है। लीगवी वीर फिल्म क्योंकि ऐसा साहस बहुत कम एक्टर कर पाते हैं। हाल ही में वकील का किरदार निभा रहे वीर रेड्डी एक कोर्ट रूम ड्रामा मूवी बनाई है, जो न सिर्फ एक वकील के संघर्ष को दिखाती है, बल्कि भारतीय न्याय व्यवस्था की जटिलताओं से भी रूबरू कराती है। ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 7 मार्च 2025 को देश भर में एकसाथ रिलीज होगी।
जयपुर के जवाहर कला केंद्र पहुंचे वीर रेड्डी ने बताया कि यह एक कानूनी थ्रिलर मूवी है। फिल्म में उनके अलावा प्रियंका रेवरी और थनुजा पुथुस्वामी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी न्याय, मुक्ति और व्यक्तिगत परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है।
सत्य और न्याय की खोज
फिल्म का ट्रेलर वीर (वीर रेड्डी) के जीवन की झलक पेश करता है। जो कि एक महत्वाकांक्षी पेशेवर थे, लेकिन पिता के साथ हुए अलगाव के मुद्दे को सुलझाने भारत लौट आते हैं। सत्य और न्याय की खोज में जुटे थे, लेकिन इस बीच एक घटना की ने जीवन में अप्रत्याशित मोड़ ला देती है। वह एक जूनियर वकील की हत्या में बुरी तरह से उलझ जाते हैं। उनके नैतिकता और कर्तव्य को लेकर धारणाएं चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं।
न्याय व्यवस्था की जटिलताएं और संघर्ष
लीगली वीर एक कोर्ट रूम ड्रामा मूवी है। जो न सिर्फ भारतीय न्याय व्यवस्था की जटिलताओं और सत्य की खोज में लगे लोगों के संघर्ष को उजागर करती है। इस फिल्म की कहानी को प्रियंका रेवरी और थनुजा पुथुस्वामी के शानदार अभिनय से चित्रित किया गया है। फिल्म का निर्देशन रवि गोगुला और निर्माण शांथम्मा मलिकीरेड्डी ने किया है। जबकि, अनिल साबले इसके सह-निर्माता हैं।
पिता से मिली मूवी की प्रेरणा
वीर रेड्डी ने इस मूवी को अपने दिवंगत पिता को भावनात्मक श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित की है। वाशिंगटन डीसी में रहने वाले रेड्डी को यह मूवी बनाने की प्रेरणा तब मिली जब वह भारत में अपने बीमार पिता की देखभाल कर रहे थे। बताया कि मैं कुछ ऐसी मूवी बनाना चाहता था, जो मेरे पिता के अस्तित्व को हमेशा मेरे साथ जीवित रखे। यह मूवी उनके प्रति सिनेमाई सम्मान की अभिव्यक्ति भी है।