Logo
1 जून को देश के 7 राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण की वोटिंग हो रही है। इस कड़ी में शनिवार को कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, किरण खेर, मिथुन समेत कई सेलेब्स ने मतदान किया।

Lok Sabha Election 2024: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 का आज (1 जून को) सातवां और अंतिम चरण है। अंतिम फेज के लिए शनिवार को 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इसमें बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत 7 राज्य शामिल हैं जिसमें सुबह से वोटिंग की जा रही है। 

कंगना, आयुष्मान, किरण खेर समेत सेलेब्स ने डाला वोट
अंतिम चरण के मतदान के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी वोटिंग करते नजर आए। एक्ट्रेस व भाजपा नेता कंगना रनौत भी 1 जून को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। एक्ट्रेस मंडी से ही चुनावी मैदान पर उतरी हैं। वोट डालने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि- "मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे लोकतंत्र के त्योहार में भाग लें और अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें।"

पंजाब में चल रही 7वें चरण के मतदान के लिए एक्टर आयुष्मान खुराना भी वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सामने स्याही वाली उंगली के साथ पोज किया। 

अभिनेत्री किरण खेर भी चंडीगढ़ में मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। वह चंडीगढ़ से भाजपा सांसद भी हैं। 

पश्चिम बंगाल में जारी मतदान में शनिवार को अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी कोलकाता में अपना वोट डाला। इस दौरान वह करीब 40 मिनट तक पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इतजार कते दिखे। 

बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी शनिवार को वोट डाला।

उत्तर प्रदेश में जारी 7वें चरण के मतदान के लिए भोजपुरी स्टार्स का भी बोलबाला दिखा। गोरखपुर सीट से बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन अपनी पत्नी प्रीति किशन के साथ शनिवार को वोट डालने पहुंचे।

भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह भी सनिवार को मतदान करते दिखे। वह 2024 के चुनाव में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी शनिवार को मतदान किया। वह इस चुनाव में आजमगढ़ सीट से भापजा उम्मीदवार हैं।

 

 

5379487