Lok Sabha Election Results 2024: 4 जून को यानी आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामन आने वाले हैं और वोटों की गिनटी जारी है। इस बार कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अचमाते नजर आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर भोजपूरी इंस्डस्ट्री के कई नाम शामिल है। जिसमें कंगना रनौत, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन, हेमा मालनी, अरुण गोविल समेत कई नामी हस्तियां हैं। ऐसे में 9 घंटे की काउंटिग पूरी हो चुकी है और सभी सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। अब देखना बेहद दिलस्प है कि इस बार किस्मत चमेगी और कौन जीतेगा?

कंगना रनौत
निर्वाचन आयोग के चुनावी रुझानों के मुताबिक, कंगना रनौत को 4 जून की दोपहर 5 बजे के आकड़े सामने आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है। जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। हलांकि, मंडी से कंगना रनौत 537022 वोट से आगे चल रही हैं।

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी यूपी के मथुरा से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला है। अब देखना बेहद दिलचस्प है कि हेमा मालिनी जीत का हैट्रिक लगा पाती हैं या नहीं। फिलहाल ड्रीम गर्ल इस सीट से 470793 वोटों से आगे चल रही हैं।
  
शत्रुघ्न सिन्हा
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट से पश्चिम बंगाल की आसनसोल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के एसएस अहलूवालिया से है और इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा 605645 वोटों से चल रहे हैं।

अरुण गोविल
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर आज कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। यहां टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल बीजेपी के सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका मुकाबला सपा से सुनीता वर्मा के साथ है। फिलहाल अरुण गोविल 542075 हजार वोट से आगे हो गए हैं।  

रवि किशन 
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। रवि किशन का मुकाबला भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद के साथ है। इस वक्त रवि किशन भी 574800 वोट से आगे चल रहे हैं।

पवन सिंह  
भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर यहां एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से है। फिलहाल पवन सिंह 89269 हजार वोट से पीछे चल रहे है।   

दिनेश लाल यादव निरहुआ  
भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला यहां समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से है। फिलहाल निरहुआ इस वक्त 152731 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी शुरुआती रुझानों में 750440 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भोजपुरी स्टार उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कांग्रेस के कन्हैया कुमार हैं। हालांकि, फाइनल नतीजे में कौन जीत रहा है। इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।