Maddock Films ने 8 नई फिल्मों का किया ऐलान: 'स्त्री 3' से लेकर 'भेड़िया 2' तक, जानें रिलीज डेट

Maddock announced 8 upcoming horror-comedy movies; Stree 3, Thama, Bhediya 2 release date
X
मैडॉक फिल्म्स ने स्त्री 2, भेड़िया, मुंज्या जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
New Movie Release: स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग 8 फिल्मों की सीरीज जारी कर दी है। इसमें स्त्री 3, भेड़िया 2 जैसी फिल्मों की रिलीज डेट बताई है।

New Movie Release Date: साल 2024 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' सुपरहिट रही थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। वहीं पिछले साल इसे बनाने वाली मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या भी रिलीज हुई थी, और इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं अब मैडॉक फिल्म्स अपनी बेहतरीन फिल्मों की सीरीज लेकर आने वाली है। प्रोडक्शन ने 2028 तक की अपनी 8 अपकमिंग मूवीज की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 'स्त्री 3', 'भेड़िया 2' और 'मुंज्या' से लेकर अन्य फिल्में शामिल हैं। तो जानें कौन-सी फिल्में कब रिलीज होंगी।

फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्मों में 8 हॉरर-कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में 2025 से लेकर 2028 तक रिलीज होंगी और सबकी डेट्स अलग-अलग हैं।

ये भी पढ़ें- BO Collection Worldwide: नए साल में भी 'पुष्पा 2' का आतंक जारी, तोड़ेगी 'दंगल' के रिकॉर्ड? जानें कलेक्शन

नई फिल्म रिलीज डेट
थामा दिवाली 2025
शक्ति शालिनी 31 दिसंबर 2025
भेड़िया 2 14 अगस्त 2026
चामुंडा 4 दिसंबर 2026
स्त्री 3 13 अगस्त 2027
महा मुंज्या 24 दिसंबर 2027
पहला महायुद्ध 11 अगस्त 2028
दूसरा महायुद्ध 28 अक्टूबर 2028

साल 2024 में मैडॉक फिल्म्स की 3 फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें 'स्त्री 2', 'मुंज्या' और शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' थी। 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 874.58 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं 'मुंज्या बॉक्स' ऑफिस पर फिकी पड़ी और वर्ल्डवाइड केवल 102 करोड़ रुपए ही कमा पाई। वहीं 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story