Roopa Ganguly: 'महाभारत' फेम रूपा गांगुली को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, क्यों हुईं थीं अरेस्ट, जानें

Mahabharat Draupadi Roopa Ganguly gets bail, arrested over protest oustside police station
X
Roopa Ganguly
Roopa Ganguly: टीवी शो महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत पर राहाई मिली। क्या था मामला, जानें।

Roopa Ganguly: बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बना मशहूर माइथलॉजिकल टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुईं रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। उन्हें 2 अक्टूबर को कोलकाता के बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।

क्यों विरोध कर रही थीं रूपा गांगुली
अभिनेत्री व पूर्व बीजेपी सांसद रूपा गांगुली बुधवार को एक स्कूली के बच्चे की मौत के मामले में बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठी थीं। बच्चा पेलोडर की चपेट में आ गया था जो कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी सड़क खुदाई कार्य में इस्तमाल कर रहे थे। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया जिसके कारण रात भर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। बीजेपी कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब पूर्व बीजेपी सासंद रूपा गांगुली को इस बारे में पता चला तो वह उनकी रिहाई के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं।

गांगुली ने दावा किया कि वह और अन्य बीजेपी समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें विरोध के लिए मना किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की लेकिन प्रदर्शनकारियों को ही गिरफ्तार कर लिया।

कई टीवी शोज में किया काम
रूपा गांगुली ने 1980 में प्रसिद्ध शो महाभारत में 'द्रौपदी' का रोल निभाया था। इस सीरीयल से उन्हें अपार फेम हासिल हुई थी। उन्होंने चंद्रकांता (1994), अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो (2009) जैसे कई लोकप्रिय हिंदी धारावाहिक में भी काम किया है। बाद में वह राजनीति में आईं और राज्यसभा सांसद बनीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story