बॉलीवुड हसीना बनी 'साध्वी': ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया 'संन्यास'; किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने ग्लैमरस दुनिया को त्याग कर 'संन्यास' ले लिया है। उन्हें महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है।;

Update:2025-01-24 18:55 IST
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं।Mahakumbh 2025: actress Mamta Kulkarni Takes Sanyaas, Becomes Mahamandaleshwar Of Kinnar Akhara
  • whatsapp icon

Mamta Kulkarni at Mahakumbh: 'करण अर्जुन', 'बाज़ी' और 'चाइना गेट' जैसी तमाम फिल्में में नजर आ चुकीं 90 के दशक की मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई हैं। उन्होंने अपने ग्लैमरस दुनिया को त्याग कर 'संन्यास' ले लिया है। वह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लेकर साध्वी बन गई हैं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। अब उन्हें 'यामाई ममता नंद गिरि' के नाम से जाना जाएगा।

उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह साध्वी रूप में नजर आ रही हैं। वह किन्नर अखाड़े में पहुंचकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला पहने साध्वी भेष में नजर आईं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम नदी में पिंडदान भी किया।महामंडलेश्वर बनने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।

ममता कुलकर्णी ने अपनाया साध्वी जीवन
उन्होंने महाकुंभ में मीडिया से बातचीत में कहा है कि अब वह बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी। ANI से बातचीत में ममता ने कहा- "यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने यह दिन चुना। मैंने कुछ नहीं किया।"

इससे पहले एक्ट्रेस से संन्यासी जीवन को अपनाने वाली ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह प्रयागराज जाकर महाकुंभ में अपने माता-पिता का पितृ तरपण करेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में पर खुद का नाम बदलकर 'महात्यागी साध्वी' लिखा है।

Similar News