Logo
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सम्मानजनक तरीके से रिश्ते को खत्म कर लिया है। फिलहाल दोनों स्टार्स ने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पॉपुलर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से खूबसूरत रिश्ते में हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आती रही है। पर अब कपल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की राहें अब अलग हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर से फैंस और चाहनेवालों को तगड़ा झटका लगा है।

मलाइका-अर्जुन की राहें हुईं अलग
पिंकविला की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। कपल ने रिश्ते और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अपनी राहें अलग कर ली हैं। रिपोर्ट में सूत्र ने बताया- "मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था और वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और वे इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे।' वे किसी को भी अपने रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं करने देंगे।"

नहीं है कोई आधिकारिक जानकारी
फिलहाल मलाइका या अर्जुन कपूर, दोनों ने ही ब्रेकअप की इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ना ही उनके परिवार से कोई जानकारी सामने आई है। मलाइका और अर्जुन दोनों के ही सोशल मीडिया पर एक-साथ कपल वाली तस्वीरें मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की कपल फोटोज अभी भी मौजूद हैं। गौरतलब है, अब तक दोनों स्टार्स ने ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

खबरों की माने तो मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरी की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रहेंगे। दोनों का रिश्ता हमेशा से खास रहा है और उनके मन में किसी चीज को लेकर खटास नहीं है। हालांकि पिंकविला की रिपोर्ट उनके ब्रेकअप का दावा करती है।

5 साल से अधिक का रहा रिश्ता
आपको बता दें, मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की अफवाहें तब से उड़नी शुरू हुई थीं जब 2018 में एक फैशन शो के दौरान दोनों साथ देखे गए थे। एक्ट्रेस के 45वें जन्मदिन पर उनके अर्जुन के साथ रिलेशनशिप होने की पुष्टि हुई थी। दोनों 5 साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहे हैं। इससे पहले मलाइका और अरबाज का 2017 में तलाक हो गया था।

5379487