Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर पहली बार मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं'

Malaika Arora Breaks Silence on Breakup with Arjun Kapoor, says she has no regrets
X
मलाइका ने अर्जुन संग ब्रेकअप पर पहली बार बीत की है।
Malaika-Arjun: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर बात की है। एक्ट्रेस का मानना है कि उन्हें किसी बात अफसोस नहीं है। इस साल की शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप होने की खबरे थीं।

Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हवा में रही हैं। इस साल की शुरुआत में उनके अलगाव की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ था, तब अर्जुन को दुख की घड़ी में एक्ट्रेस के साथ खड़ा देखा गया। अब मलाइका ने अपने ब्रेकअप पर पहली बार रिएक्ट किया है।

मलाइका ने ब्रेकअप पर किया रिएक्ट
मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर ने कभी भी ऑफिशियली ब्रेकअप की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन रूमर्स की ओर इशारा करते हुए कहा है कि उन्हें अपने फैसलों पर कभी कोई पछतावा नहीं रहा। 'ग्लोबल स्पा मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा- 'मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी फैसले लिए हैं, उसने मेरे जीवन को एक आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जिंदगी जी रही हूं... और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।'

Malaika Arora-Arjun Kapoor

इस साल की शुरुआत में हुआ ब्रेकअप
बता दें, मलाइका और अर्जुन का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें नहीं हटाई है और अनफॉलो भी नहीं किया है। इस साल एक इवेंट में भी दोनों को देखा गया था, लेकिन वे अलग-अलग स जगह पहुंचे थे और उन्हें एक-दूसरे को इग्नोर करते भी देखा गया था। हालांकि मलाइका के सौतेले पिता अनिल मेहता की सिंतबर माह में मौत के बाद अर्जुन कपूर को एक्ट्रेस के साथ जरूर देखा गया। अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट तक दोनों साथ स्पॉट हुए थे।

Malaika-Arjun Kapoor

बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका साल 2018 से रिलेशनशिप में थे। एक्ट्रेस के 45वें जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस रिलेशनशिप की पुष्टि हुई थी। दोनों 5 साल से अधिक समय से रिश्ते में रहे हैं। वहीं मलाइका का अरबाज खान से 2017 में तलाक हो गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story