Arjun Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और तमाम चाहनेवाले उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं 'इश्कजादे' एक्टर के बर्थडे का जश्न मनाने के लिए बीती रात उनके घर पर एक छोटी पार्टी रखी गई थी जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए।

पार्टी में पहुंचे सेलेब्स 
अर्जुन कपूर के बर्थडे के लिए उनकी प्यारी बहन जान्हवी कपूर देर रात उनके घर पर स्पॉट हुईं। इतना ही नहीं उन्हें विश करने के लिए आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल समेत कई सितारें पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा इतजार लोगों को मलाइका अरोड़ा का था, जो अर्जुन की पार्टी में पहुंचीं ही नहीं।

मलाइका नहीं रहीं मौजूद
पिछले कुछ समय से मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्तें अनबन की खबरें आ रही हैं। बीते दिनों पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका-अर्जुन ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है और ब्रेकअप के बाद भी वे एक-दूसरे के दोस्त बने रहेंगे  हालांकि बाद में एक्ट्रेस की मैनेजर के ओर से बयान आया था जिसमें कहा गया था कि ब्रेकअप की ये खबरें झूठी और बेबुनियाद हैं। इन रूमर्स पर अब तक आधिकारिक तौर पर दोनों स्टार्स ने ही कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन अर्जुन कपूर के 39वें बर्थडे बैश में मलाइका अरोड़ा के ना शामिल होने से इन खबरों को और हवा मिल रही है।

ये पहली बार है जब मलाइका अर्जुन के साथ बर्थडे पर मौजूद नहीं हैं। ना ही अब तक मलाइका ने अर्जुन के लिए कोई बर्थडे पोस्ट शेयर किया है।