Malaika Arora Father Funeral: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। मलाइका अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प को लेकर श्मशाम घाट के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ एक्ट्रेस के बेट अरहान खान भी नजर आए जो अपनी नानी को संभालते दिखे।

मलाइका के पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर को मिधन हो गया। बुधवार सुबह 9 बजे उनके घर के नीचे खून से सना उनका शव मिला। बांद्रा पुलिस के मुताबिक अनिल मेहता ने अपने घर की छठवीं मंजिल के कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस फिलहाल खुदकुशी के पीछे कारण का पता लगा रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा को पिता के खोने के दुख में देखा जा सकता है। उनकी मां जॉयस रोती-बिलखती हुईं अपने पति को अंतिम विदाई देने श्मशान घेट के लिए जाती हुईं नजर आईं। मलाइका और उनके बेटे अरहान जॉयस का हाथ थामें उन्हें कार में बैठाते दिख रहे हैं।

मलाइका की बहन अमृता भी अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पिता के घर से श्मशान घाट के लिए रवाना हुईं। तो वहीं मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी अपनी पत्नी शूरा खान संग श्मशान पहुंच चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ रहे। लंबे समय से मलाइका-अर्जुन के बीच ब्रेकअप की खबरें हैं। दोनों को लंबे समय से एकसाथ नहीं देखा गया है। लेकिन एक्ट्रेस के पिता के निधन के बाद अर्जुन उनके साथ दुख की घड़ी में शामिल हुए। मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन कपूर को श्मशान घाट पर देखा गया।

मलाइका की बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा और पति सैफ संग श्मशान घट पहुंची। तीनों को सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के दुख की घड़ी में उनके करीबी साथ दिखे।

अरशद वारसी अपनी पत्नी मारिया गोरेट्टी संग मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।