Malaika-Arjun: नहीं हुआ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने अफवाहों पर रिएक्ट कर बताया सच

कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स फैली हुई हैं। बीते दिन एक रिपोर्ट ने इस खबर को कन्फर्म भी किया था। लेकिन अब फाइनली मलाइका ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है।

Updated On 2024-06-01 12:14:00 IST
Malaika Arora- Arjun Kapoor

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup Rumour: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ खूबसूरत रिश्ते में हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती रही है। बीते दिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन का 6 साल का रिश्ता टूट गया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर से उनके चाहनेवालों को काफी झटका लगा था। लेकिन अब फाइनली मलाइका ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और दुनिया को सच्चाई बता दी है।

नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की रूमर्स पर रिएक्ट किया है और इन खबरों को झूठा बताया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में एक्ट्रेस के मैनेजर के हवाले से कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन अभी भी एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। वे दोनों अभी भी डेट कर रहे हैं और उनके अलग होने का दावा करने वाली सभी खबरें झूठी हैं। रिपोर्ट में मैनेजर ने कहा,  "नहीं- नहीं ये सब अफवाहें हैं।

 

ब्रेकअप की उड़ी थीं अफवाहें
दरअसल, 31 मई को पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और कपल ने रिश्ते और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अपनी राहें अलग कर ली हैं। रिपोर्ट में सूत्र ने कहा था- "मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था और वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और वे इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे।' वे किसी को भी अपने रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं करने देना चाहते।

5 साल से अधिक समय से हैं रिलेशन में
मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वे 2018 में एक फैशन शो में साथ देखे गए थे जिसके बाद से उनके अफेयर की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई थीं। दोनों 5 साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Similar News