मनीष मल्होत्रा की दिवाली बैश में सितारों से सजी शाम: आलिया भट्ट-जान्हवी से लेकर नोरा फतेही ने जमाया रंग, देखें Photos
बॉलीवुड सेलेब्स हर साल बेहद शानदार अंदाज में दिवाली पार्टी का जश्न मनाते हैं। इसी बीच 22 अक्टूबर को मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी होस्ट की। जिसमें सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।;

Manish Malhotra Diwali Party: बॉलीवुड सेलेब्स हर साल बेहद शानदार अंदाज में दिवाली पार्टी का जश्न मनाते हैं। इसी बीच बीते दिन यानी 22 अक्टूबर को मनीष मल्होत्रा ने ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया। जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी, रेखा, सुहाना खान, बिपाशा बासु, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, गौरी खान, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कई अन्य सेलेब्स शिरकत किए। इस दौरान सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने नजर आए।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का ग्लैमरस अवतार
इसी बीच स्त्री फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आई और उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज और ईयररिंग्स कैरी किया था। इसके साथ ही जहां सुहाना खान रेड साड़ी पहने स्टाइलिश दिखीं। तो वहीं हर बार की तरह रेखा ने भी जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अगर आलिया भट्ट की बात करें, तो वह पिंक कलर के लहंगे में दिखाई दीं। वहीं उन्होंने ये लहंगा अपनी मेहंदी सेरेमनी में कैरी किया था। इस लुक में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी ब्लूट आउटफिट पहने जलवा बिखेरा। तो गौरी खान ब्लैक साड़ी में ग्लैमर दिखीं। इसके अलावा नोरा फतेही भी इस जश्न में शामिल हुई। इस दौरान वह शिमरी साड़ी में हमेशा की हॉट लगीं।
इस पार्टी में कृति सेनन भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। इस दौरान येलो साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका और लॉन्ग ईयररिंग्स से कंप्लीट किया था। वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे। हालांकि, एक-दूसरे से ट्विनिंग करते हुए नजर आए। जहां कियारा ने फिशकट डिजाइन का गोल्डन लहंगा पहना था। तो वहीं सिद्धार्थ भी उनसे मैंचिंग कुर्ता कैरी किया था।