Logo
मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की गोदभराई सेरेमनी बड़े खास अंदाज में आयोजित हुई। इस प्रोग्राम को सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर ने अपने घर पर होस्ट किया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे।

Masaba Gupta Baby shower: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मसासा गुप्ता जल्द मां बनने जा रही हैं। मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने इस साल अप्रैल के महीने में प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। वहीं रविवार बीती रात मसाबा का बेबी शावर यामी गोदभराई का कार्यक्रम हुआ।

मसाबा गुप्ता के बेबी शावर में बॉलीवुड के कई सितीरों ने शिरकत की। वहीं मसाबा की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर ने इस गोदभराई को होस्ट किया था। इसका आयोजन उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के घर पर किया था।

   Masaba Gupta Baby shower pics
 

इस बेबी शावर की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट, नीना गुप्ता समेत उनके करीबी दोस्ट नजर आ रहे हैं।

   Masaba Gupta Baby shower pics
 

सोनम कपूर ने भी इस सेरेमनी से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने मसाबा के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर कीं। टू बी मॉम मसाबा ब्राउन कलर की वन पीस लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। सोनम भी ब्राउन और वाइट कलर की वेस्टर्न साड़ी लुक में नजर आईं। उन्होंने साड़ी के साथ वाइट क्रोशिया टॉप कैरी किया था, इसके साथ बाल और बाकी एक्सेसरीज को भी क्रोशिया वर्क वाली ज्वेलेरी से मैच किया।

अन तस्वीरों में बेबी शावर के लिए सभी गेस्ट थीम पार्टी के अंदाज में दिखे। मेहमानों ने भी बीज, ब्राउन और वाइट रंगों के आउटफिट पहने थे। होने वाली नानी नीना गुप्ता ने बीड-गोल्डन वन पीस ड्रेस कैरी की थी जिसमें वह हर बार की तरह बेहतरीन लगीं। 

   Neena Gupta in Masaba Gupta Baby shower pics
 

मसाबा गुप्ता ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से साल 2023 में शादी रचाई थी। सत्यजीत से उन्होंने दूसरी शादी की है। वहीं मसाबा शादी के एक साल बाद मां बनने जा रही हैं। बता दें, मसाबा अभिनेत्री नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।
 

5379487