Logo
Masti 4 Movie: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी एक बार फिर परदे पर मस्ती करते नज़र आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को 'मस्ती 4' की घोषणा की।

Masti 4 Announcement: बॉलीवुड में लगातार नई फिल्मों की घोषणाएं हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से फिल्में कमाई कर रही हैं, उससे निर्माताओं को एक नई ऊर्जा से भर दिया है। इसी का नतीजा है कि न सिर्फ फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं, बल्कि नए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम भी हो रहा है। इसी बीच 'मस्ती' फ्रैंचाइज़ी के मेकर्स ने गुरुवार को 'मस्ती 4' का ऐलान कर दिया है। 

8 साल बाद आएगा 'मस्ती' का चौथा भाग
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की तिगड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जिसके बाद अब एक बार फिर इसकी पूरी स्टारकास्ट दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। 'मस्ती' फ्रैंचाइज़ी की 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के बाद अब मेकर्स इसका चौथा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'मस्ती 4', जिसकी अनाउंसमेंट खुद फिल्म के मेकर्स ने की है। आखिरी बार फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' साल 2016 में आई थी जिसके 8 साल बाद इसका चौथा भाग आ रहा है।

स्टारकास्ट ने की फिल्म की घोषणा 
आज 29 फरवरी को 'मस्ती 4' का एलान हो गया है। इस फिल्म की कमान इस बार निर्देशक इंदर कुमार के हाथ नहीं बल्कि मिलाप जावेरी के हाथ लगी है। आज गुरुवार को एक्टर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'मस्ती 4' की अनाउंसमेंट की है। आफताब ने बताया है कि ये फिल्म अगले साल 2025 में आएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

मिलाप जावेरी करेंगे निर्देशन
अभिनेता विवेक ओबरॉय ने फिल्म की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ लिखा- अपनी सांसों को थाम लीजिये, क्योंकि हम रोमांच से भरपूर 'मस्ती 4' के साथ वापस लौट रहे हैं। जल्द ही फिल्म आपके सामने आएगी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी की जानकारी भी दी।

आपको बता दें, 'मस्ती 4' को ए झुनझुनवाला, एस.के. अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

5379487