Chiranjeevi Guinness World: वैश्विक स्तर पर पॉपुलैरिटी की बात की जाए तो शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत समेत कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिनके नाम का डंका बजता है। इस लिस्ट में साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी का नाम भी शामिल है। अब उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है।

चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज
दरअसल हाल ही में सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ है। 22 सितंबर को उन्हें आधिकारिक तौर पर इस सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गिनीज रिकॉर्ड्स टीम के एक सदस्य ने रविवार को चिरंजीवी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक्स पर उन्हें बधाई दी है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 69 साल की उम्र में चिरंजीवी ने ऐसा क्या कमाल किया है जो उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। तो आईए जानते हैं।

सबसे सफल स्टार का मिला खिताब
दरअसल अभिनेता को यह सम्मान उनके 45 वर्षों के करियर में उनकी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के लिए मिला है। उन्होंने 1978 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जिन्हें इंडस्ट्री में 45 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल स्टार के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- Rhea Singha: कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा, जिन्होंने जीता Miss Universe India 2024 का खिताब?

अभिनेता को मिले इस सर्टिफिकेट में लिखा है, "एक्टर/डांसर कोनिडेला चिरंजीवी उर्फ मेगास्टार इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल फिल्म स्टार हैं। ये उपलब्धि उन्हें 20 सितंबर 2024 को हासिल हुई।

चिरंजीवी को 9 मई 2024 को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2006 में वह पद्म भूषण से सम्मानित किए गए थे। दिलचस्प बात है कि 22 सितंबर 1978 को ही उन्होंने अपने फिल्मी शुरुआत की थी और 45 साल करियर के बाद उन्हें 22 सितंबर को ही सबसे सफल फिल्म स्टार के खिताब से नवाजा गया है।