Metoo: 'डायरेक्टर यौन संबंध बनाने को कहते हैं...' इस एक्ट्रेस ने खोले फिल्म इंडस्ट्री के घिनौने राज!

Kutty Padmini Tamil Film Industry
X
Kutty Padmini
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ यौन शेषण के शॉकिंग खुलासों के बाद अब तमिल इंडस्ट्री से भी अवाज उठी है। एक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने तमिल इंडस्ट्री में मेकर्स की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश किया है।

Tamil Actress Kutty Padmini on Metoo: जब से जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, तब से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री काफी सुर्खियों में आ गई है। एक के बाद एक इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और उत्पीड़न के काले सच से पर्दा उठ रहा है जिससे इंडस्ट्री में उथल-पुथल मच गई है।

कई महिलाओं ने डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कलाकारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए सभी को चौंका दिया है। इसी बीच तमिल इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने भी अपनी आवाज़ उठाई है। एक्ट्रेस और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर कुट्टी पद्मिनी ने तमिल इंडस्ट्री के पीछे के काले सच उजागर करते हुए फिल्ममेकर्स , डायरेक्टर्स की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश किया है।

ये भी पढ़ें- I love You: हार्दिक पांड्या की दीवानी हुई बॉलीवुड हसीना, सरेआम किया प्यार का इजहार! जानें कौन हैं एक्ट्रेस?

पद्मिनी ने तमिल इंडस्टरी के खोले राज
NDTV को दिए इंटरव्यू में पद्मिनी ने महिला यौन उत्पीड़न पर बात की है साथ ही बताया कि इस उत्पीड़न की वजह से कई महिलाओं ने आत्महत्या कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने पर एक्ट्रेसेस को फिल्म से निकालकर बैन कर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर से लेकर टेक्नीशियन तक लोग महिला कलाकारों से संबंध बनाने जैसी घिनौनी मांग करते थे।

कुट्टी पद्मिनी ने इंडस्ट्री को लेकर कहा, 'यह भी किसी अन्य पेशे डॉक्टर, वकील, आईटी प्रोफेशन की तरह ही है। इसे देह व्यापार क्यों बनना पड़ा? यह बहुत गलत है।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'निर्देशक और तकनीशियन टीवी धारावाहिकों में महिला कलाकारों से यौन संबंध बनाने की मांग करते हैं। कई महिलाएं शिकायत ही नहीं कर पातीं, क्योंकि यौन उत्पीड़न साबित नहीं हो पाता है। कुछ महिलाएं इसे बर्दाश्त कर लेती हैं, क्योंकि वे अच्छा कमाती हैं।' इस वजह से कई महिलाओं ने आत्महत्या तक कर ली है।

पद्मिनी भी हुईं शोषण का शिकार
एक्ट्रेस पद्मिनी ने खुलासा किया कि जब वो चाइल्ड आर्टिस्ट थीं तब इंडस्ट्री में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। इसपर जब उनकी मां ने आरोपी के खिलाफ आवाज उठाई थी तो उन्हें उस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था। उन्होंने सिंगर चिन्मई और एक्ट्रेस श्रीरेड्डी के बैन पर भी बात की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story