Padma Bhushan Award 2024: मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड का सम्मान, अभिनेता ने खुशी जाहिर कर कही ये बात

Padma Bhushan Award 2024: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को पद्म भूषण आवार्ड से नवाजा गया है और यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से मिला हैं।;

Update:2024-04-23 10:51 IST
मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड का सम्मान, अभिनेता ने खुशी जाहिर कर कही ये बातPadma Bhushan Award 2024
  • whatsapp icon

Padma Bhushan Award 2024: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन यानी सोमवार 22 अप्रैल को मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है। जहां गायिका को उनकी बेजोड़ आवाज के लिए जाना जाता है। वहीं एक्टर ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया है। आज भी एक्टर की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।   


अवॉर्ड मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती  ने जाहिर की खुशी  
दरअसल, सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते है कि मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप दोनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म सम्मान लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं कि ''मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपनी लाइफ में कभी किसी से अपने लिए नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया और मुझे इसकी उम्मीद ही नहीं थी।'' एक्टर ने आगे कहा कि ''जिस चीज की आपको कोई उम्मीद ही ना हो और वो मिल जाए तो बहुत खुशी होती है।''

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से मिला पद्म भूषण आवार्ड
एक्टर को यह सम्मान उनके भारतीय सिनेमा में योगदान और सामाजिक कामों में उनकी भूमिका के लिए दिया गया है। मिथुन चक्रवर्ती काफी लम्बे वक्त से एक्टिंग अपने करियर में अहम भूमिका निभाई हैं और उन्होंने अपने 47 साल के करियर में लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। वहीं उषा उत्थुप को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म का सम्मान मिला है। उन्होंने कई गानों को अपनी आवाज दी है और उषा उत्थुप एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके संगीत के गायन ने भारतीयों की पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की 16 और फॉरेन की 8 भाषाओं में गाने गाए हैं और कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं।

Similar News