Mithun Chakraborty wife: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, मौत से पहले फेसबुक पर बयां किया था दर्द
Helena Luke Death: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। उन्होंने 3 नवंबर को अमेरिका में आखिरी सांस ली। निधन से पहले उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर कापी वायरल हो रहा है।;

Mithun Chakraborty First wife Helena Luke Death: हाल ही में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 नवंबर 2024 को उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर डांसर और पूर्व एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हेलेना के निधन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।
हेलेना ल्यूक का आखिरी पोस्ट वायरल
हेलेना ल्यूक की मौत के बाद उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेना ने रविवार (3 नवंबर) सुबह 9:20 बजे पोस्ट में लिखा था, 'अजीब लग रहा है। मिश्रित भावनाएं हैं... पता नहीं क्यों। हताश।'
उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी थी। लेकिन अब लोग कयास लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। उनके पोस्ट पर फैंस ने कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हेलेना की बॉलीवुड फिल्में
हेलेना ल्यूक ने कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया था। सबसे ज्यादा पहचान उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द (1985) से मिली थी जिसमें हेलेना ने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार, लेडी हेलेन का था जो पहले आज़ाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उनके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाती हैं। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग 'आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम' उस वक्त काफी मशहूर हुआ था।
इसके अलावा हेलेना कई और फिल्मों में नजर आई थीं जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ-साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड सफर बहुत लंबा नहीं रहा। जिसके बाद वह सिनेमा जगत छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करने लगी थीं।
मिथुन चक्रवर्ती से हुई थी शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन की मुलाकात हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहा जाता है कि पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे और दोनों ने शादी रचा ली थी। 1979 के दौर में मिथुन अपने करियर के पीक पर थे जब उन्होंने हेलेना से शादी की थी और वह उनकी पहली पत्नी बनीं। हालांकि उनकी शादी महज 4 महीनों के अंदर ही टूट गई।
हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मिथुन से शादी टूटना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी थी। उन्होंने एक्टर पर आरोप लगाए थे कि उनका महिलाओं के प्रति रवईया ठीक नहीं था और वह उन्हें पब्लिक प्रॉप की तरह इस्तमाल कर बात करते थे।हेलेना से तलाक के बाद मिथुन की नजदीकियां योगिता बाली से बढ़ने लगी थीं।