WATCH: बेटे-बहुओं संग मुकेश अंबानी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, न्यूली वेड्स अनंत-राधिका ने लिया आशीर्वाद

Mukesh Ambani Visits Lalbaugcha Raja
X
Mukesh Ambani Visits Lalbaugcha Raja
Mukesh Ambani family: एशिया के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ उनकी दोनों बहुएं और छोटे बेटे अनंत अंबानी मौजूद रहे।

Ambani Family visits Lalbaugcha Raja: गणेश चतुर्थी 2024 के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा पंडाल में भक्तों का जबरदस्त हुजूम देखने को मिल रहा है। बीते दिनों से ही बॉलीवुड से लेकर देश की तमाम बड़ी हस्तियां मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश मिंदर पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच एशिया के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी ने भी अपने परिवार सदस्यों के साथ यहां पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

फैमिली संग मुकेश अंबानी ने किए दर्शन
अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार रात अपनी दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट व छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे थे। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बाद पहली बार गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। तो वहीं मुकेश अंबानी और उनकी दोनों बहुएं भक्ति में सराबोर दिखीं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें अंबानी फैमिली को टाइट सिक्योरिटी के बीच पंडाल में एंट्री लेते और गणेश भगवान के दर्शन करते देखा जा सकता है।

राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता सलवार सूट में काफी खूबसूरत और सोबर लग रही हैं। अनंत अंबानी डार्क नेवी ब्लू कलर की शर्ट-पैंट आउटफिट में नजर आए। मुकेश अंबानी कुर्ता-पयजामा और जैकेट पहने दिखे। परिवार ने लालबागचा राजा के चरणों में समर्पित होकर मनोकामना मांगी। अंबानी परिवार की ये सादगी और गणपति बप्पा के प्रति भक्ति देख फैंस काफी तारीफें कर रहे हैं।

अंबानी फैमिली का गणेश उत्सव
इससे पहले गणेश चतुर्थी की शुरुआत में अंबानी परिवार ने अपने आवास एंटीलिया पर भी बप्पा का आगमन किया था। इस गणपति फंक्शन को करीना कपूर-सैफ, सलमान खान, सारा अली खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और धार्मिक गुरुओं ने अटेंड किया था जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। परिवार ने डेढ़ दिन बाद मुंबई में गणपति विसर्जन किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story