Logo
मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी जी भेजा। साथ ही उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना भी की गई।

Anant-Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबनी के बेटे अनंत अंबानी बस कुछ दिनों बाद राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं 3 जुलाई से शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। इस बीच मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण ठाकुर बांके बिहारी जी को भेजा है।  

ठाकुर बांके बिहारी जी को पहुंचा मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड
दरअसल, मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी कार्ड वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में भेजा है। वहीं अनंत अंबानी की शादी का कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी को सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का कार्ड ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में अर्पित किया गया। इसके साथ ही उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना भी की गई।

बिहारी जी के चरणों में अर्पित किया गया कार्ड
इस बीच आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर बांके बिहारी जी वा स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के टटिया स्थान में भेजा है। यह कार्ड बिहारी जी के चरणों में अर्पित कर दिया गया है। जिससे ठाकुर जी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। अंबानी परिवार की शादी में वह ठाकुर जी की प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर उनकी ओर से इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जाएंगे।

12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे कपल
आपको बता दें, 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होगी। इसमें सितारों से महफिल सजेगी। शादी का इवेंट तीन दिनों का रखा गया है। 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी शादी संपन्न होने के बाद कई रस्में होंगी।

5379487