Logo
एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई कर ली है। कौन हैं शोभिता धुलिपाला, कब से शुरू हुई नागा चैतन्य के साथ उनकी डेटिंग, जानिए सबकुछ।

Sobhita Dhulipala Hot Pics: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई कर ली है। शोभिता और नागा चैतन्य पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद फाइनली दोनों ने गुरुवार को हैदराबाद में पारंपरिक समारोह में सगाई की। अभिनेता के पिता व साउथ स्परस्टार नागार्जुन ने बेटे की इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सगाई की जानकारी दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

नागा चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता महज तीन साल बाद ही टूट गया। तलाक के बाद एक्टर ने शोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू किया था। शोभिता ने साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक कई फिल्मों और वेब शोज़ में काम किया है। शोभिता इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, और उनकी अदाएगी अन्य अभिनेत्रियों से अलग है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

शोभिता की हॉटनेस के भी खूब चर्चे रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेंशुअल तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिनपर फैंस फिदा हैं। इंस्टाग्राम पर शोभिता के 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

शोभिता का जन्म 31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शेभिता ने इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

शोभिता का करियर मॉडलिंग इंडस्ट्री से शुरू हुआ था। साल 2013 में मिस इंडिया अर्थ का टाइटल जीतकर शोभिता सुर्खियों में आई थीं। उसी साल वह मिस इंडिया पेजेंट में दूसरे नंबर पर रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

एक्ट्रेस ने साल 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वेब शोज में भी उनका काफी दब दबा है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' से शोभिता रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसे अलावा उन्हें वेब सीरीज मेड इन हेवन से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

2021 में नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक हो गया था। इसके कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस का नाम नागा चैतन्य के साथ जुड़ने लगा। तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता को कई बार साथ में वेकेशन मनाते और पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाने लगा था। हालांकि दोनों ने डोटिंग को कभी ऑफिशियल नहीं होने दिया। और अब आखिरकार शोभित और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को सगाई कर, फैंस को हैरान कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल इस साल के अंत में शादी कर सकता है। 

5379487