Naga-Sobhita Wedding: शुरू हुईं नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में, हल्दी कूटती नजर आईं एक्ट्रेस

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala pre wedding ceremony begins, actress shares photos
X
शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की शुरुआती रस्मों की झलक दिखाई है।
Naga-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इस साल 8 अगस्त को सगाई की थी। अब कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस ने पहली रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Festivities: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द शादी करने जा रहे हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 अगस्त 2024 नागा और शोभिता ने अपने परिवार सदस्यों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। इसकी जानकारी शोभिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

Sobhita Dhulipala

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे नागा चैतन्य और शोभिता की वेडिंग फेस्टिविटीज़ शुरू हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। शोभिता ने सोमवार (21 अक्टूबर) को प्री-वेडिंग सेरेमनी 'गोधूमा रयि पसुपु दंचतम' रस्म की तस्वीरें शेयर कीं।

Sobhita wedding

तस्वीरें में एक्ट्रेस अपने हाथ में हल्दी ले जाते और परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उसे बड़े के ओखली में मूसल से कूटती दिख रही हैं।

Sobhita Dhulipala wedding

अन्य तस्वीरों में वह परिवार की महिला सदस्यों के साथ खूबरसूत पोज दे रही हैं। वह कजिन्स के साथ गपशप करते तो कभी उनके साथ हल्दी की रस्म करती नजर आईं।

Sobhita Dhulipala wedding fetivities

उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "गोधूमा रयि पसुपु दंचतम। इस तरह यह शुरू होता है।" ये एक तेलुगू शादियों की पारंपरिक रस्म होती है जो शादी से लगभग 15 दिन पहले शुरू हो जाती है।

shobita Pics

गोधूमा का मतलब-गेहूं, रायि का अर्थ है पत्थर और पसुपु का अर्थ है हल्दी। दंचतम का मतलब होता है कुचलना या पीसना। वहीं शोभिता के कैप्शन से साफ झलक रहा है कि "गेहूं, पत्थर और हल्दी को एक साथ कुचलने" की रस्म शुरू हो गई है, यानी उनकी शादी की तैयाररियां शुरू हो चुकी हैं।

Sobhita Dhulipala pre wedding

इस पारंपरिक रस्म के मुताबिक, यह कार्य दूल्हा-दुल्हन के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, जहां वे जिम्मेदारियां, एक-साथ जीवन और नए चरण के लिए तैयारी करते हैं।

Sobhita Dhulipala pics

तस्वीरों में पंडित शोभिता को रस्में करवाते दिख रहे हैं। शोभिता के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फंक्शन में लाल-पीच गोल्डन रंग की सिल्क की साड़ी पहनी है, जिसपर हरे रंग का कॉम्बिनेशन है।

Sobhita instagram

एक्ट्रेस ने इसके साथ लाइट गोल्डन ज्वेलेरी पहनी है, बालों को ब्रेडेड चोटी के साथ जगरे से संवारा है। हाथों में हरे रंग चूड़ियों के साथ उन्होंने बेहतरीन पोज़ दिए हैं।

Sobhita Dhulipala pre wedding

वह परिवार का आशीर्वाद लेते और उनके साथ गपशप लड़ाते दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्ट कर रह हैं।

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala

बता दें, नागा चैतन्य तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बड़े बेटे हैं। उन्होंने नागा और शोभिता धुलिपाला की सगाई आधिकारिक जानकारी देते हुए दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। माना जा रहा है कि कपल इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Naga Chaitanya-Samantha ruth Prabhu

शोभिता से नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story