Naga-Sobhita Wedding: शुरू हुईं नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में, हल्दी कूटती नजर आईं एक्ट्रेस

Naga-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इस साल 8 अगस्त को सगाई की थी। अब कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस ने पहली रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं।;

Update:2024-10-21 14:47 IST
शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की शुरुआती रस्मों की झलक दिखाई है।Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala pre wedding ceremony begins, actress shares photos
  • whatsapp icon

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Festivities: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द शादी करने जा रहे हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 अगस्त 2024 नागा और शोभिता ने अपने परिवार सदस्यों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। इसकी जानकारी शोभिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

Sobhita Dhulipala
 

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे नागा चैतन्य और शोभिता की वेडिंग फेस्टिविटीज़ शुरू हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। शोभिता ने सोमवार (21 अक्टूबर) को प्री-वेडिंग सेरेमनी 'गोधूमा रयि पसुपु दंचतम' रस्म की तस्वीरें शेयर कीं।

 

तस्वीरें में एक्ट्रेस अपने हाथ में हल्दी ले जाते और परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उसे बड़े के ओखली में मूसल से कूटती दिख रही हैं।

 

अन्य तस्वीरों में वह परिवार की महिला सदस्यों के साथ खूबरसूत पोज दे रही हैं। वह कजिन्स के साथ गपशप करते तो कभी उनके साथ हल्दी की रस्म करती नजर आईं।

 

उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "गोधूमा रयि पसुपु दंचतम। इस तरह यह शुरू होता है।" ये एक तेलुगू शादियों की पारंपरिक रस्म होती है जो शादी से लगभग 15 दिन पहले शुरू हो जाती है।

 

गोधूमा का मतलब-गेहूं, रायि का अर्थ है पत्थर और पसुपु का अर्थ है हल्दी। दंचतम का मतलब होता है कुचलना या पीसना। वहीं शोभिता के कैप्शन से साफ झलक रहा है कि "गेहूं, पत्थर और हल्दी को एक साथ कुचलने" की रस्म शुरू हो गई है, यानी उनकी शादी की तैयाररियां शुरू हो चुकी हैं।

 

इस पारंपरिक रस्म के मुताबिक, यह कार्य दूल्हा-दुल्हन के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, जहां वे जिम्मेदारियां, एक-साथ जीवन और नए चरण के लिए तैयारी करते हैं।

 

तस्वीरों में पंडित शोभिता को रस्में करवाते दिख रहे हैं। शोभिता के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फंक्शन में लाल-पीच गोल्डन रंग की सिल्क की साड़ी पहनी है, जिसपर हरे रंग का कॉम्बिनेशन है।

 

एक्ट्रेस ने इसके साथ लाइट गोल्डन ज्वेलेरी पहनी है, बालों को ब्रेडेड चोटी के साथ जगरे से संवारा है। हाथों में हरे रंग चूड़ियों के साथ उन्होंने बेहतरीन पोज़ दिए हैं।

 

वह परिवार का आशीर्वाद लेते और उनके साथ गपशप लड़ाते दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्ट कर रह हैं।

 

बता दें, नागा चैतन्य तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बड़े बेटे हैं। उन्होंने नागा और शोभिता धुलिपाला की सगाई आधिकारिक जानकारी देते हुए दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। माना जा रहा है कि कपल इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

शोभिता से नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 

Similar News