Logo
Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यार को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद दोबारा हार्दिक पांड्या के साथ उनके रिश्ते और अलगाव की चर्चा शुरू हो गई है।

Hardik Pandya-Natasa: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने शादी के चार साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। दोनों ने अप्रैल 2024 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अलग होने की पुष्टी की थी। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हार्दिक अधिक सेल्फ ओबसेस्ड और घंमडी होने के नेचर की वजह से नताशा उनके साथ शादी में एडजस्ट नहीं कर पाईं।

जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिससे हार्दिक के इस तरह के व्यव्हार का खुलासा होते दिख रहा है। और इन रिपोर्ट्स पर मुहर लगती नजर आ रही है।

Natasa-Hardik Pandya pics
 

नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
नताशा स्टेनकोविक ने 26 अगस्त को इंस्टा स्टोरी पर प्यार, धैर्य और प्यार में अपमान को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा है- "प्रेम धैर्यवान होता है। प्रेम दयालु होता है। यह ईर्ष्या नहीं करता। यह घमंडी नहीं होता। यह दूसरों का अपमान नहीं करता। यह स्वार्थी नहीं होता। यह आसानी से क्रोधित नहीं होता। यह गलतियों का कोई हिसाब नहीं रखता। प्रेम बुराई से खुश नहीं होता, बल्कि सच्चाई से खुश होता है। यह हमेशा रक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा आशा करता है, हमेशा बचाता है। प्रेम कभी असफल नहीं होता।"

Natasa Stankovic Instagram Story
Natasa Stankovic Instagram Story

एक्ट्रेस के इस पोस्ट से नेटिजंस ने महसूस किया कि यह हार्दिक के साथ उनके खराब रिश्ते पर कटाक्ष है। और ये उन रिपोर्टों की पुष्टि हो सकती है, जिनमें उनके तलाक के पीछे वास्तविक कारण बताया गया था।

हार्दिक-नताशा शादी के 4 साल बाद हुए अलग
बता दें, हार्दिक ने नताशा से तलाक की पुष्टि करते हुए 18 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था- '4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है।' दोनों ने 31 मई, 2020 को शादी की थी। जिसके बाद 2023 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों ने दूसरी बार परिवार के बीच शादी रचाई थी।

 

5379487