National Doctor's Day 2024: 'सेहत सबसे बड़ी पूंजी' है। इस कहावत का अर्थ असल मायनों में बहुत गहरा है। सेहत है तो सबकुछ है। एक सेहतमंद लाइफ जीने के लिए व्यक्ति को सही हेल्थ रुटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इसमें डॉक्टरों का भी अहम रोल होता है। डॉक्टर्स हर छोटी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने का जिम्मा उठाते हैं। मरने वाले व्यक्ति को जीवन देने की आस भी डॉक्टरों से ही की जाती है, शायद इसलिए ही इन्हें भगवान का दर्जा मिला हुआ है।

1 जुलाई को होता है डॉक्टरों का खास दिन
आज, 1 जुलाई को भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। 1 जुलाई 1882 को भारत के प्रख्यात फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई को ही 1962 में हुआ था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। फिल्मी पर्दे पर भी सितारों ने डॉक्टरों की भूमिका निभाकर उनकी छवि को प्रदर्शित किया। ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें स्टार्स ने डॉक्टर बनकर ऐसा किरदार निभाया जो आज भी लोगों के दिल में बसा है।

 

शाहिद कपूर
2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने सर्जन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कियारा आडवानी उनके साथ लीड रोल में थीं। फिल्म में शाहिद कपूर को शराब पीने की आदत थी जो नशे की हालत में सर्जरी करने पहुंच जाते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के कैरेक्टर को कई लोगों गलत बताया। एक तरफ जहां फिल्म में उनके टॉक्सिक बिहेवियर की आलोचना हुई, तो वहीं कई लोगों ने इसे पसंद किया।

 

शाहरुख खान
आलिया भट्ट-शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डियर जिंदगी' (2016) बहुत सराही गई थी। फिल्म में शाहरुख खान डॉक्टर जहांगीर की भूमिका में थे जो साइकैट्रिस्ट के रोल में थे। फिल्म में मेंटल हेल्थ पर बात की गई थी और ये दिखाया गया कि मेंटल हेल्थ कोई टैबू नहीं है।

 

करीना कपूर
बॉलीवुड की डीवा करीना कपूर वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2009 में आई सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2016 की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी डॉक्टर के रोल में थीं जो नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सक थीं और नशे के खिलाफ मुहीम चलाती थीं। उनका रोल बहुत सराहा गया था।

 

कटरीना कैफ 
फिल्म 'सूर्यवंशी' (2021) में कटरीना ने डॉक्टर का रोल निभाया था। उनके साथ अक्षय कुमार की जोड़ी सुपरहिट थी।

 

आयुष्मान खुराना-रकुल प्रीत सिंह
2022 में आई फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना ने डॉ. उदय गुप्ता को रोल निभाया था जो बिना मन के गायनोकोलॉजी कोर्स में चले जाते हैं। वहीं रकुल सीनियर डॉक्टर की भूमिका में थीं।