WATCH: 5 साल बाद कपिल शर्मा के शो में सिद्धू पाजी का कमबैक! क्या छिनेगी अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी? देखें मजेदार Video

Navjot Singh Sidhu comeback in kapil sharma show after 5 years, will he replace Archana Puran Singh
X
नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल बाद कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे।
Navjot Singh Sidhu: कपिल शर्मा के फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री हो गई है। 5 साल बाद सिद्धू पाजी जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। शो का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। क्या है सच्चाई, जानिए।

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। हर एपिसोड में गेस्ट बनकर आने वाले सेलेब्स का एक अलग ही अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। कभी कपिल के साथ कॉमेडी शो में जज की कुर्सी पर बैठने वाले नवजोत सिंह सिद्धू कई सालों से इस लाफ्टर शो से दूर हैं। लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 5 साल के बाद सिद्धू पाजी का इस शो में कमबैक होने जा रही है।

कपिल के शो में आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू
जी हां, कभी जज बनने वाले सिद्धू पाजी एक बार फिर कपिल शर्मा के कॉमेडी में नजर आएंगे। शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू बैठे दिख रहे हैं। फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सिद्धू पाजी ने अर्चना पूरन सिंह को शो में रिप्लेस कर दिया है और अब वह जज बने नजर आएंगे? तो हम आपको बताते हैं, कि इस शो में आगे क्या होने वाला है।

दरअसल सिद्धू पाजी द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बतौर जज नहीं बल्कि गेस्ट बनकर आएंगे। दरअसल आगामी एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत सिद्धू और पूर्व क्रेकटर हरभजन सिंह व उनकी पत्नी गीता बसरा संग बतौर गेस्ट नजर आएंगे। सिद्धू पाजी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर आगामी एपिसोड का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वह मजाक में अर्चना की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। फिर अर्चना भी कपिल से शिकायत करती हैं।

विवादों के बाद शो से कटा था पत्ता
इसके अलावा शो में सिद्धू पाजी के मजेदार शेरों-शायरी और ठहाकों से महफिल सजने वाली है। ये 5 सालों में पहली बार होगा जब पूर्व जज कपिल के शो में एंट्री लेंगे। इससे पहले व साल 2019 तक कपिल शर्मा के शो में बतौर जज की कुर्सी पर ठहाके मारते दिखते थे। लेकिन पुलवामा हमले पर विवादित उनकी टिप्पणियों के बाद हुए विरोध के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story