Logo
इस बार त्रिप्ती ने ऑरेंज और रेड मिक्स साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी को देख कई महिलाएं नवरात्र के दिनों में पहनने का विचार बना सकती हैं। 

Navratri Look : बेहतरीन अदाकारा त्रिप्ती डिमरी अपने फैशन चॉइसेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक ऐसी शानदार साड़ी पहनी, जिसने सभी को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। इस बार त्रिप्ती ने ऑरेंज और रेड मिक्स साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी को देख कई महिलाएं नवरात्र के दिनों में पहनने का विचार बना सकती हैं। 

बता दें, त्रिप्ती की इस साड़ी का चुनाव केवल एक साधारण परिधान के लिए नहीं है, बल्कि यह उन्हें इस साड़ी ने रॉयल्टी के रंग में रंग दिया। यह हल्की और सॉफ्ट फैब्रिक की साड़ी, उनकी हर एक मूवमेंट को खूबसूरती से उभार रही थी। 

सिंपल रेड ब्लाउज के साथ ऑरेंज साड़ी 

त्रिप्ती की इस साड़ी लुक में रेड ब्लाउज सबसे ज़्यादा आकर्षक था। इस साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग होने के बावजूद एक बेहतरीन कलर-ब्लॉक्ड ट्विस्ट लेकर आया, जिसने उनके लुक को और भी अनोखा बना दिया। 

Tripti Dimri
अभिनेत्री त्रप्ती का साड़ी लुक 

एक्सेसरीज़ में पहना चोकर 

त्रिप्ती ने इस शानदार साड़ी लुक को और भी निखारने के लिए अपनी एक्सेसरीज़ को सिंपल लेकिन शाही रखा। उन्होंने एक चोकर-स्टाइल की नेकलेस पहनी, जो कि बेहद खूबसूरती से सजी हुई थी। यह नेकलेस उनके लुक में एक रॉयल और ग्रेसफुल टच ला रहा था। साथ ही, उन्होंने एक मैचिंग रिंग पहनी, जो उनके लुक में थोड़ा सा ग्लैमर जोड़ रहा था। 

ट्रेडिशनल आउटफिट्स में मॉडर्न टच

त्रिप्ती डिमरी का यह ऑरेंज साड़ी लुक न केवल फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी मॉडर्न टच दिया जा सकता है। उनके इस लुक ने हमें यह समझा दिया कि कैसे सही फैब्रिक, सही रंगों का चुनाव और मिनिमलिस्टिक जूलरी से एक साधारण एथनिक लुक को भी फैशन फॉरवर्ड और ट्रेंडसेटर बना सकता है। ये साड़ी उन लोगों के लिए काफी अच्छी रहेगी, जो अपनी ट्रेडिशनल वॉर्डरोब को स्टाइलिश और ग्रेसफुल तरीके से कैरी करना चाहते हैं। उनके इस लुक को देखकर यही कहा जा सकता है कि एथनिक वेयर में भी ग्लैमर और चार्म को बखूबी बिखेरा जा सकता है।

5379487