Navya Nanda in Kutch : नव्या नंदा के कच्छ पहुंचते ही ''सूरज हुआ मध्यम''... रेगिस्तान में दिया खूबसूरत पोज, देखिए तस्वीरें

Navya Nanda in Kutch : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कच्छ में यात्रा करते हुए तस्वीरें साझा कीं। यह यात्रा नव्या के लिए एक यादगार पल है।;

Update:2025-01-15 12:21 IST
कच्छ यात्रा के दौरान नव्या नवेली नंदा के खूबसूरत पलNavya Naveli
  • whatsapp icon

Navya Nanda in Kutch : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कच्छ में यात्रा करते हुए तस्वीरें साझा कीं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैन्स ने दिलचस्पी दिखाते हुए इन्हें खूब पसंद किया और ढेर सारे हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। नव्या ने अपनी नानी और मां के साथ कच्छ के रण के सफेद रेगिस्तान में शानदार पोज दिए।

बता दें, तस्वीरों में तीनों पीढ़ियों का साथ और उनकी बॉन्डिंग देखते ही लोग काफी खुश हुए। फैन्स ने इन तस्वीरों को देखकर लिखा कि, आप काफी खूबसूरत हैं और यह जगह भी सुंदर है। दरअसल, यह यात्रा नव्या के लिए एक यादगार पल है, इतना ही नहीं उनके चाहने वालों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है। क्योंकि इस यात्रा के दौरान लोगों को ये समझ आ रहा है कि, परिवार के साथ बिताया गया समय कितना खास होता है। 

इसे भी पढ़े : Kiara and Sidharth Airport Look : जन्मदिन से पहले वेकेशन पर निकले कपल! देखिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एयरपोर्ट लुक

नव्या ने ''पॉडकास्टर ऑफ द ईयर'' का खिताब जीता था 

नव्या फिलहाल भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद में पढ़ाई कर रही हैं। उनकी शिक्षा और करियर की दिशा इस बात को दर्शाती है कि वे अपनी पहचान सिर्फ अपने परिवार के नाम से नहीं, बल्कि अपने काम और उपलब्धियों से बनाना चाहती हैं। वहीं नव्या नंदा ने "पॉडकास्टर ऑफ द ईयर'' का खिताब जीता है। यह पुरस्कार उन्हें उनके शो "व्हाट द हेल नव्या" के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग सामाजिक मुद्दों और व्यक्तिगत अनुभवों पर चर्चा की।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी नव्या नंदा 

नव्या नवेली नंदा न केवल अपने नामचीन परिवार का हिस्सा हैं, बल्कि अपने काम और उपलब्धियों से भी एक मिसाल पेश कर रही हैं। उनकी कच्छ के रण की तस्वीरें हों या उनकी पॉडकास्टिंग में सफलता, नव्या युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उनकी यह यात्रा और उनके काम हमें यह सिखाते हैं कि पारिवारिक बंधन और व्यक्तिगत प्रयास जीवन को बेहतर बनाने में कितने महत्वपूर्ण हैं। नव्या की यह उपलब्धियां साबित करती हैं कि एक मजबूत इच्छाशक्ति और परिवार का साथ आपको सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है।

Similar News