Arjun Kapoor Buy Electric Scooter : एक्टर अर्जुन कपूर ने एक नया स्कूटर खरीदा है। उनके घर पर पहली बाल EV BGAUSS RUV 350 आया हुआ है। इस स्कूटर के आते ही अर्जुन स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आए। साथ ही पैपराजियों के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद नए स्कूटर आने की खुशी में नारियल फोड़ा और तरह-तरह के फोटो खिचवाने लगे। 

बता दें, अर्जुन कपूर के इस जश्न की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस ने उनके नए स्कूटर को लेकर काफी उत्साह दिखाया और अर्जुन की सादगी की तारीफ की। मीडिया में भी अर्जुन के इस खास पल को लेकर काफी चर्चा हुई। उन्होंने स्कूटर की पूजा करने से लेकर मिठाई बांटने तक, हर कदम को बहुत साधारण और पारंपरिक तरीके से निभाया। बॉलीवुड के अन्य सितारे भी अर्जुन के इस जश्न को देखकर खुश हुए और उन्हें बधाई दी।

अर्जुन कपूर नारियल फोड़ते हुए 

इस स्कूटर की कीमत क्या है 

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन ने जो स्कूटर खरीदा है, ये कोई मामूली सा स्कूटर नहीं है। ये भारत का पहला आरयूवी है और इसे फुल मेटल बॉडी के साथ बनाया गया है। इसे चार्ज करने के लिए 2 घंटे 35 मिनट लगते हैं। वहीं इस स्कूटर की कीमत की बात की जाए तो ये 1.10 लाख का है। 

अर्जुन की आने वाली फिल्में

इस नए स्कूटर के अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वे रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंघ मौजूद रहेंगे। वहीं उनके पास इस बार नो एंट्री 2 भी रहने वाली है। इसके अलावा मेरी पत्नी का रीमेक आने वाला है। जिसमें अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत नजर आएंगी।